भारत में हिंदी Tweet को मिल रही है लोकप्रियता, एक अमेरिकी अध्ययन में हुआ खुलासा

इस अध्ययन में पाया गया है कि हिंदी भाषा में किए जाने वाले ट्वीट तेजी से शेयर किए जाते हैं और भारत में ज्यादा लोकप्रिय हैं

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 01:25 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 06:51 PM (IST)
भारत में हिंदी Tweet को मिल रही है लोकप्रियता, एक अमेरिकी अध्ययन में हुआ खुलासा
भारत में हिंदी Tweet को मिल रही है लोकप्रियता, एक अमेरिकी अध्ययन में हुआ खुलासा

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। हिंदी भाषा में ट्वीट करना भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भारत एवं अमेरिका के शोधकर्ताओं की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है।

मिशिगन विश्वविद्यालय के जॉयजीत पाल और लिज बोजार्थ की ओर से किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि भारत में सोशल मीडिया लैंडस्केप 2014 से विकसित होना शुरु हुआ जब ट्विटर पर अधिकांश ट्वीट्स अंग्रेजी भाषी शहरी आबादी से किए जाते थे। इस अध्ययन में पाया गया है कि हिंदी भाषा में किए जाने वाले ट्वीट तेजी से शेयर किए जाते हैं और भारत में ज्यादा लोकप्रिय हैं।

इस पूरे रुझान में आए बदलाव का प्रमुख कारक यह है कि औसत रुप से भारतीय राजनेताओं की ओर से बीते साल किए हर 15 ट्वीट में से 11 हिंदी भाषा के रहे हैं। इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोशल मीडिया फॉलोइंग के पैमाने पर सबसे आगे है।

यू-एम स्कूल ऑफ इन्फोर्मेशन के एक सहायक प्रोफेसर और अध्ययन के मुख्य लेखक पाल ने बताया, "सोशल मीडिया फॉलोइंग के पैमाने पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे चल रही है क्योंकि उसकी केंद्र पर पकड़ है, वहीं राजनीतिक लाभ के लिए अन्य पार्टियां भी सोशल मीडिया की भूमिका को समझ रही हैं।" इस लेख में यह भी कहा गया कि ऑनलाइन फॉलोइंग के पैमाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं।

chat bot
आपका साथी