नवंबर में व्यापार घाटा कम होकर 12.12 अरब डालर पर आया, निर्यात में भी हुई है गिरावट

Trade deficit विदेश व्यापार के घाटे में भी कमी आई है। नवंबर में यह 12.12 अरब डालर रहा जो बीते वर्ष इसी महीने में 17.58 अरब डॉलर था।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:28 AM (IST)
नवंबर में व्यापार घाटा कम होकर 12.12 अरब डालर पर आया, निर्यात में भी हुई है गिरावट
नवंबर में व्यापार घाटा कम होकर 12.12 अरब डालर पर आया, निर्यात में भी हुई है गिरावट

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। निर्यात में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। नवंबर 2019 में देश से 25.98 अरब डॉलर का निर्यात किया गया जो पिछले वर्ष के इसी महीने के 26.07 अरब डॉलर के निर्यात से 0.34 फीसद कम है। चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीने में निर्यात में करीब दो परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-नवंबर 2019 के दौरान 211.93 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है। जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में देश से 216.23 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

निर्यात के साथ साथ आयात में भी तेज गिरावट हुई है। नवंबर 2019 में आयात पिछले साल के इसी महीने के 43.66 अरब डालर से 12.71 फीसद गिरकर 38.11 परसेंट रह गया। इसी तरह अप्रैल-नवंबर 2019 के दौरान 8.91 फीसद गिरकर 318.78 अरब डालर का आयात हुआ है।

आयात में तेज गिरावट की वजह से विदेश व्यापार के घाटे में भी कमी आई है। नवंबर में यह 12.12 अरब डालर रहा जो बीते वर्ष इसी महीने में 17.58 अरब डॉलर था। इसी तरह अप्रैल-नवंबर की अवधि में यह बीते वर्ष के 133.74 अरब डालर से घटकर 106.84 अरब डालर रह गया है।

नवंबर 2019 में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और क्रूड ऑयल के निर्यात और आयात दोनो में कमी आई है। इस अवधि में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात बीते वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13.12 फीसद कम हुआ। जबकि क्रूड ऑयल और अन्य पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के आयात में 18.17 परसेंट की कमी आई है। इसी तरह ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट्स और प्रोजेक्ट गुड्स में भी 48.53 और 57.64 फीसद की गिरावट नवंबर में दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी