PM Kisan की आठवीं किस्त अब तक नहीं आई खाते में? जानिए क्या हो सकते हैं कारण

अगर आपके बैंक खाते से आधार नंबर लिंक नहीं है तो आपको डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के तहत सरकार से मिलने वाली राशि में परेशानी आ सकती है। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो आपके खाते में पीएम किसान की किस्त ट्रांसफर नहीं हो सकेगी।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 01:48 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:10 AM (IST)
PM Kisan की आठवीं किस्त अब तक नहीं आई खाते में? जानिए क्या हो सकते हैं कारण
PM Kisan Samman Nidhi Scheme P C : Pexels

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। PM Kisan Samman Nidhi Scheme के तहत भारत सरकार लाभार्थी किसानों के खाते में हर साल 6,000 रुपये भेजती है। यह रकम 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों के रूप में किसानों के खातों में भेजी जाती हैं। इस योजना की 8वीं किस्त सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त नहीं आई है। आज हम आपको बताएंगे वे क्या कारण हो सकते हैं, जिनके चलते अभी तक कुछ किसानों के खाते में पीएम किसान की आठवीं किस्त नहीं पहुंची है।

बैंक खाते से आधार लिंक ना होना

अगर आपके बैंक खाते से आधार नंबर लिंक नहीं है, तो आपको डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के तहत सरकार से मिलने वाली राशि में परेशानी आ सकती है। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपके खाते में पीएम किसान की किस्त ट्रांसफर नहीं हो सकेगी। इससे बचने के लिए किसानों को अपने बैंक खाते के साथ आधार को लिंक करवा लेना चाहिए, ताकि उन्हें समय पर डीबीटी के जरिए सरकारी मदद मिल सके।

अधूरे दस्तावेज

PM Kisan Samman Nidhi Scheme के तहत 2000 रुपये की किस्त का लाभ उस स्थिति में भी किसान को नहीं मिल पाएगा, जब उसके दस्तावेज पूरे नहीं हो। साथ ही आवेदन में आवेदक का नाम और बैंक अकाउंट में आवेदक का नाम अलग-अलग होने पर भी पीएम किसान की किस्त अटक सकती है। इसके अलावा, बैंक अकाउंट बंद हो जाने, गलत IFSC कोड भरने या बैंक अकाउंट संख्या गलत दर्ज करने पर भी पीएम किसान की किस्त अटक सकती है। समय पर किस्त पाने के लिए किसान को इन गलतियों को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए।

यहां करें शिकायत

PM Kisan योजना में रजिस्टर्ड किसानों को अभी तक आठवीं किस्त नहीं मिली है, तो वे इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसानों को इसके लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 / 011-23381092 पर कॉल करना होगा। इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक PM-KISAN Help Desk की ई-मेल आईडी Email-pmkisan-ict@gov.in पर मेल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी