मई महीने में देश के निर्यात और आयात दोनों में हुई भारी बढ़ोत्तरी, व्यापार घाटा भी बढ़ा

मई महीने में देश का निर्यात 69.35 फीसद की बढ़त के साथ 32.27 बिलियन डॉलर रहा है। इंजीनियरिंग पेट्रोलियम उत्पाद रत्न व आभूषण जैसे क्षेत्रों में अच्छी ग्रोथ के चलते निर्यात में यह तेजी देखने को मिली है। हालांकि व्यापार घाटा मई महीने में बढ़कर 6.28 बिलियन डॉलर हो गया।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:48 AM (IST)
मई महीने में देश के निर्यात और आयात दोनों में हुई भारी बढ़ोत्तरी, व्यापार घाटा भी बढ़ा
India Exports in may P C : Pixabay

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत के निर्यात में मई महीने में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। मई महीने में देश का निर्यात 69.35 फीसद की बढ़त के साथ 32.27 बिलियन डॉलर रहा है। इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न व आभूषण जैसे क्षेत्रों में अच्छी ग्रोथ के चलते निर्यात में यह तेजी देखने को मिली है। हालांकि, व्यापार घाटा मई महीने में बढ़कर 6.28 बिलियन डॉलर हो गया। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल मई महीने में निर्यात 19 बिलियन डॉलर रहा था। वहीं, मई 2019 में यह 29.85 बिलियन डॉलर रहा था।

India’s overall exports (Merchandise and Services combined) in April-May 2021 are estimated to be USD 98.29 billion, exhibiting a positive growth of 56.94% over the same period last year: Ministry of Commerce & Industry pic.twitter.com/vLy64r531M

— ANI (@ANI) June 15, 2021

इस साल अप्रैल और मई के दौरान देश का निर्यात बढ़कर 62.89 बिलियन डॉलर रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 29.41 बिलियन डॉलर रहा था।

मई, 2021 में आयात में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मई महीने में देश का आयात 73.64 फीसद बढ़कर 38.55 बिलियन डॉलर रहा है। इसके कारण मई महीने में देश का व्यापार घाटा 6.28 बिलियन डॉलर रहा है। मई, 2019 में देश का आयात 46.68 बिलियन डॉलर रहा था। मई, 2020 में देश का व्यापार घाटा 3.15 बिलियन डॉलर का रहा था।

वहीं, इस साल अप्रैल और मई के दौरान देश का आयात 84.27 बिलियन डॉलर दर्ज हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 39.32 बिलियन डॉलर रहा था। इन दो महीनों में देश का व्यापार घाटा भी 21.38 बिलियन डॉलर रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 9.91 बिलियन डॉलर दर्ज हुआ था।

chat bot
आपका साथी