किराना डिलीवरी सेवा देने वाली कंपनी Instamart में 700 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी Swiggy

स्विगी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि वह प्रतिस्पर्धी घरेलू बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए अपनी किराना डिलीवरी सेवा इंस्टामार्ट में 700 मिलियन का निवेश करेगी। किराना डिलिवरी सेवा इंस्टामार्ट को सबसे पहले बेंगलुरू में लॉन्च किया गया था

By Abhishek PoddarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:23 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:37 AM (IST)
किराना डिलीवरी सेवा देने वाली कंपनी Instamart में 700 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी Swiggy
इंस्टामार्ट में 700 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी स्वीगी

नई दिल्ली, राउटर्स। सॉफ्टबैंक समर्थित भारतीय फूड डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि वह, प्रतिस्पर्धी घरेलू बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए अपनी किराना डिलीवरी सेवा इंस्टामार्ट में 700 मिलियन का निवेश करेगी। किराना डिलिवरी सेवा इंस्टामार्ट को सबसे पहले बेंगलुरू में लॉन्च किया गया था, और पिछले साल इसे गुरुग्राम में खोला गया था। स्वीगी ने कहा कि, अगले तीन क्वार्टर में 1 बिलियन के सकल व्यापारिक मूल्य रेट तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। स्वीगी की यह सेवा देश के 18 शहरों में फैली हुई है, और हर हफ्ते 1 मिलियन से अधिक ऑर्डर डिलिवर करती है। इसे अलावा स्वीगी देश के प्रमुख शहरों में 15 मिनट के अंदर डिलिवरी देने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

देश व्यापी लॉकडाउन के चलते होम डिलिवरी की सेवा देने वाली कंपनियों को कुछ समय के लिए मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन, स्वीगी या इस तरह की अन्य कंपनियों की वजह से लॉकडाउन के मुश्किल भरे हालातों में भी लोगों को होम डिलिवरी की सुविधा प्राप्त होती रही। एक सरकारी अनुमान के मुताबिक, साल 2024 तक भारतीय ऑनलाइन किराना बाजार के 18.2 बिलियन डालर तक पहुंचने का अनुमान है। साल 2019 में भारतीय ऑनलाइन किराना मार्केट 1.9 बिलियन डॉलर का था।

स्वीगी के इंस्टामार्ट इनिशिएटिव का मुकाबला टाटा के मालिकाना हक वाली ऑनलाइन डिलिवरी कंपनी बिगबास्केट से है। इसके अलावा इसे ग्रोफर्स से भी कड़ी चुनौती मिल सकती है। ग्रोफर्स को स्वीगी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी जोमैटो के द्वारा संचालित किया जाता है। इसे अलावा स्वीगी के इंस्टामार्ट इनिशिएटिव को अमेजन के संचालन वाली अमेजन फ्रेश और रिलायंस के द्वारा संचालित होने वाली जियोमार्ट से भी कड़ी चुनौती मिलती हुई दिखाई दे रही है।

स्वीगी के मुख्य कार्यअधिकारी हर्ष मेहता ने बयान देते हुए यह कहा कि, कंपनी का सकल खाद्य वितरण व्यवसाय 3 बिलियन के सकल व्यापारिक मूल्य पर चल रहा है। ब्लूमबर्ग के मिली एक खबर के अनुसार इंवेस्को के नेतृत्व में स्वीगी 700 मिलियन का फंड जुटाने की तैयारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी