मुहूर्त ट्रेडिंग में Sensex की धमाकेदार शुरुआत, Nifty 50 ने भी साथ की कदमताल

संवत 2078 की शुरुआत से पहले शेयर बाजार गुरुवार को दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शाम सवा 6 बजे खुला। Open Session में BSE का मेन इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 60207 अंक पर खुला और कल के बंद के स्‍तर 59771 से 295 अंक ऊपर 60067 पर बंद हुआ।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 06:20 PM (IST)
मुहूर्त ट्रेडिंग में Sensex की धमाकेदार शुरुआत, Nifty 50 ने भी साथ की कदमताल
Muhurat Trading के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्‍यश्री ने BSE के एमडी आशीष चौहान के साथ ओपनिंग बेल बजाई।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। संवत 2078 की शुरुआत से पहले शेयर बाजार गुरुवार को दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शाम सवा 6 बजे खुला। Open Session में BSE का मेन इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 60,207 अंक पर खुला और कल के बंद के स्‍तर 59,771 से 295 अंक ऊपर 60,067 पर बंद हुआ। Nifty 50 इंडेक्‍स भी कारोबार की शुरुआत में 102 अंक ऊपर 17,935 पर खुला और 17,829 के पिछले बंद से 87 अंक ऊपर 17,916 पर बंद हुआ।

Muhurat Trading के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्‍यश्री ने BSE के एमडी आशीष चौहान के साथ ओपनिंग बेल बजाई। इस मौके पर ब्रोकरेज हाउस CNI रिसर्च और Samco आपके लिए खास शेयर लाए थे। जानकारों के मुताबिक इनमें लंबी अवधि का निवेश न सिर्फ आपकी कमाई को बढ़ाएगा बल्कि पोर्टफोलियो को भी बैलेंस करेगा।

ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स में ऑटो, उपभोक्ता टिकाऊ सामान, बैंक, तेल और गैस की अगुवाई में सभी सेक्टर के सूचकांक हरे निशान में थे। कारोबारियों ने कहा कि संवत 2078 के पहले सत्र में निवेशकों ने अपने खाते खोले और खरीदारी में तेजी आई। इस दौरान सेंसेक्स के सभी शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

एमएंडएम में सबसे अधिक 2.76 प्रतिशत की तेजी हुई, जबकि आईटीसी, कोटक बैंक, एलएंडटी, एसबीआई, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

बता दें कि बाजार शुक्रवर को भी बंद रहेगा। उस दिन Diwali Balipratipada पड़ेगा। अब मार्केट 8 नवंबर को खुलेगा। ये छुट्टियां संवत 2077 के खत्‍म होने के मौके पर पड़ रही है। घरेलू शेयर बाजारों का प्रदर्शन हिंदू वर्ष सम्वत 2077 के दौरान शानदार रहा। सेंसेक्स इस दौरान 16,133.94 अंक यानी 36.97 प्रतिशत मजबूत हुआ। जबकि निफ्टी 5,048.95 अंक यानी 39.50 प्रतिशत मजबूत हुआ। 

Bollywood Actress Ms. @bhagyashree123 with Shri @ashishchauhan, MD&CEO @BSEIndia and others Ringing the Opening Bell to mark the #Deepavali #MuhuratTrading pic.twitter.com/CIeMOqfXvA

— BSE India (@BSEIndia) November 4, 2021

CNI रिसर्च के शेयर

BSE Ltd - CMP 1315

ACCELYA Ltd - CMP 1310

OCCL Ltd – CMP 1080

CENTUM ELECTRONIC Ltd – CMP 523

TATA MOTORS Ltd – CMP 500

TATA POWER Ltd – CMP 225

SAIL Ltd – CMP 117

NMDC Ltd – CMP 141

ITC Ltd – CMP 234

TATA INVESTMENTS Ltd – CMP 1569

TINPLATE Ltd – CMP 305

VIPUL ORGANICS Ltd – CMP 180

HERCULES HOIST Ltd – CMP 140

HIND COPPER Ltd – CMP 133

SUNIL AGRO food Ltd – CMP 114

INTEGRA ENG India Ltd – CMP 72

RVNL Ltd – CMP 37

PRAVEG COMMUNICATIONS Ltd – CMP 120

MK EXIM Ltd – CMP 89

GLOBAL OFFSHORE Ltd – CMP 47

AMD INDUSTRIES Ltd – CMP 37

AANCHAL ISPAT Ltd – CMP 10.5

HCC Ltd – CMP 10

Coffee day Ltd – CMP 38

TTML Ltd – CMP 53

(शेयरों की कीमतें बीते हफ्ते के प्राइस के आधार पर हैं।)

सैमको के शेयर

(शेयर मार्केट में निवेश से पहले अपने वित्‍तीय सलाहकार की राय जरूर लें। Jagran.com किसी वित्‍तीय घाटे के लिए जिम्‍मेदार नहीं होगा।)

chat bot
आपका साथी