शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 525 अंक टूटा, निफ्टी 17,400 के नीचे आया

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 524.96 अंकों की गिरावट के साथ 58490.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 188.25 अंक टूटकर 17396.90 के स्तर पर बंद हुआ।

By NiteshEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:52 PM (IST)
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 525 अंक टूटा, निफ्टी 17,400 के नीचे आया
stock market closing bell sensex falls 524 points nifty below 17400 on monday

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 524.96 अंकों की गिरावट के साथ 58,490.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 188.25 अंक टूटकर 17,396.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

यह भी पढ़ें: आपके Aadhaar का कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे लगाएं पता

आज के प्रमुख शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 352.16 अंक की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 126.40 अंकों की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला था।

शेयर बाजार में सेंसेक्स 125.27 अंकों की गिरावट के साथ 59,015.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 44.35 अंक टूटकर 17,585.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Mobile App के जरिये लोन लेने से फर्जीवाड़े की आशंका ज्यादा, इन बातों का रखें ख्याल

जूलियस बेयर के कार्यकारी निदेशक मिलिंद मुछला ने कहा, 'भारतीय बाजारों में अंतत: एक छोटा विराम लग रहा है, जो बड़े पैमाने पर वैश्विक बाजारों में घबराहट से प्रेरित है।' उन्होंने कहा, वैश्विक निवेशकों के दिमाग में चल रहे दो प्रमुख वजहों में आगामी फेड बैठक और देश के प्रमुख संपत्ति कंपनियों में से एक पर तनाव के कारण चीनी अचल संपत्ति बाजार में अनिश्चितता का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़ें: आधार से आपका पैन लिंक है या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

आज हैंगसेंग 3 फीसद से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे। यूरोप में स्टॉक एक्सचेंज भी मध्य सत्र सौदों में भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी