Stock Market Close: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन दिन भर की ट्रेडिंग के बाद शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को आखिरी कारोबारी दिन पर 30 शेयरों वाले BSE का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 101.88 अंक यानी की 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 60821.62 अंक पर बंद हुआ।

By Abhishek PoddarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:22 PM (IST)
Stock Market Close: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट
शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन, ट्रेडिंग के बाद, शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन, ट्रेडिंग के बाद, शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को आखिरी कारोबारी दिन पर 30 शेयरों वाले BSE का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 101.88 अंक यानी की 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 60,821.62 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के साथ NSE में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को दिन भर के कारोबार के बाद NSE 63.20 अंक यानी कि 0.35 फीसद की गिरावट के साथ 18,114.90 अंक पर बंद हुआ।

शुक्रवार को सेंसेक्स पर HDFC, BAJAJ-AUTO, INDUSINDBK, KOTAKBANK, AXISBANK, BAJAJFINSV, TITAN, ULTRACEMCO,HINDUNILVR, HDFCBANK, ICICIBANK, POWERGRID और RELIANCE के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। वहीं, SBIN, BHARTIARTL, BAJFINANCE, DRREDDY, TECHM, SUNPHARMA, ASIANPAINT, LT, TCS, NESTLEIND, M&M, TATASTEEL, HCLTECH, NTPC, INFY, MARUTI और ITC के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

वहीं शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। शुक्रवार को Sensex 61,044 अंक पर खुलने के बाद 370.47 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था। हालांकि, जानकारों शुक्रवार को मुनाफावसूली होने का अंदेशा जताया था। शेयर बाजार खुलने पर Titan, HDFC समेत तीन दर्जन से ज्‍यादा शेयरों में लिवाली देखने को मिली थी।

हालांकि, गुरुवार को बिकवाली दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली थी। गुरुवार के दिन BSE का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 336.46 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच कंपनियों के परिणाम बेहतर नहीं रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 336.46 अंक यानी 0.55 फीसद की गिरावट के साथ 60,923.50 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को कारोबार के दौरान यह 60,500 के स्तर से नीचे चला गया था।

इसी तरह, गुरुवार को NSE का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 88.50 अंक यानी 0.48 फीसद की गिरावट के साथ 18,178.10 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, शुक्रवार के दिन NSE 107.40 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को Nse का मेन इंडेक्‍स निफ्टी 18,230.70 अंक पर खुला था।

chat bot
आपका साथी