Stock Closing Bell: सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद, Dr Reddy’s, Tata Motors, M&M के शेयर लुढ़के

Stock Close BSE Sensex 135.05 अंक यानी 0.26% फीसद की टूट के साथ 52443.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 37.05 अंक यानी 0.24% की गिरावट के साथ 15709.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 03:57 PM (IST)
Stock Closing Bell: सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद, Dr Reddy’s, Tata Motors, M&M के शेयर लुढ़के
घरेलू शेयर बाजार बुधवार को काफी अधिक उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को काफी अधिक उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। BSE Sensex 135.05 अंक यानी 0.26% फीसद की टूट के साथ 52,443.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 37.05 अंक यानी 0.24% की गिरावट के साथ 15,709.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty पर Dr Reddy’s Labs, Kotak Mahindra Bank, Tata Motors, Cipla और M&M के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर, Bharti Airtel, Tata Steel, SBI Life Insurance, Divis Labs एवं IndusInd Bank के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो मेटल इंडेक्स में एक फीसद का उछाल देखने को मिला। आईटी इंडेक्स भी 0.2 फीसद की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, ऑटो, बैंक, एनर्जी और फार्मा इंडस्ट्री के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

इन शेयरों में रही गिरावट

Sensex पर कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.64 फीसद की टूट देखने को मिली। इसके अलावा Dr Reddy's, M&M, Powergrid, NTPC, Nestle India, HDFC Bank, Axis Bank, Maruti, SBI, HCL Tech, Reliance Industries, Asian Paints, L&T, Titan, सन फॉर्मा, HDFC और Bajaj Auto लाल निशान के साथ बंद हुए।

दूसरी ओर, Bharti Airtel, Tata Steel, IndusInd Bank, Bajaj Finserv, ICICI Bank, Ultratech Cement, Hindustan Unilever Limited, TCS, Bajaj Finance, ITC और Infosys के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

जानिए इस गिरावट की वजह

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (रणनीति) बिनोद मोदी ने कहा, ''चीन की टेक कंपनियों में बिकवाली की वजह से वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेत देखने को मिले। इस वजह से घरेलू शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।''

उन्होंने कहा कि एसेट क्वालिटी को लेकर चिंताओं की वजह से फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। हालांकि, यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक संकेतों से बाजार को दोपहर के बाद के सत्र में दिन के निचले स्तर से उबरने में मदद मिली।

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई और टोक्यो में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, हांगकांग और सिओल में शेयर बाजार हरे निशान के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में बढ़त देखने को मिल रही थी।

chat bot
आपका साथी