Stock Close: Sensex 61,000 अंक के पार, निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड; जानिए किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

BSE Sensex गुरुवार को 568.90 अंक यानी 0.94 फीसद के उछाल के साथ 61305.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 176.70 अंक यानी 0.97% फीसद की तेजी के साथ 18338.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:01 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:22 PM (IST)
Stock Close: Sensex 61,000 अंक के पार, निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड; जानिए किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी
घरेलू शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली। कई हेवीवेट कंपनियों के शेयरों में लिवाली की बदौलत BSE Sensex ने गुरुवार को पहली बार 61,000 अंक के स्तर को पार किया। BSE Sensex गुरुवार को 568.90 अंक यानी 0.94 फीसद के उछाल के साथ 61,305.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 176.70 अंक यानी 0.97% फीसद की तेजी के साथ 18,338.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पर Adani Ports, Wipro, Grasim, ITC और HDFC Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं, Coal India, Eicher Motors, Tata Motors, HCL Tech और TCS के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

ऑटो को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए। इन्फ्रा, आईटी, रियलिटी, पीएसयू बैंक, पावर और मेटल इंडेक्स में एक फीसद से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स पर इन शेयरों में रही तेजी

BSE Sensex पर ITC के शेयर में सबसे ज्यादा 2.89 फीसद का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा ITC, HDFC Bank, Powergrid, ICICI Bank, IndusInd Bank, NTPC, L&T, Tech Mahindra, SBI, Bajaj Finserv, HDFC, Tata Steel, Titan, Axis Bank, Ultratech Cement, Dr Reddy's, Kotak Mahindra Bank, Infosys, Reliance, Maruti, HUL और Nestle India के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स पर TCS के शेयर में 1.22 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा HCL Tech, Bajaj Finance, Asian Paints, Bharti Airtel, M&M, Bajaj Auto और Sun Pharma के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में प्रमुख (शोध) विनोद नायर ने कहा, ''सकारात्मक वैश्विक बाजार, महंगाई दर के अनुकूल आंकड़े और आईटी स्टॉक में लिवाली से भारतीय बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा।''

सितंबर में थोक महंगाई दर 10.66 फीसद पर रही। क्रूड पेट्रोलियम के दाम में तेजी के बावजूद खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी से थोक महंगाई दर में अगस्त, 2021 की तुलना में नरमी देखने को मिली।

नायर ने कहा, ''स्टॉक मार्केट में तेजी में बैंकिंग स्टॉक का भी योगदान रहा और उस पर सबकी निगाहें लगी रहीं क्योंकि इस सेक्टर के तिमाही परिणाम आने की शुरुआत होने वाली है।''

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो सिओल और टोक्यो में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं शंघाई में शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए। यूरोप में दोपहर के सत्र में स्टॉक एक्सचेंज में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

chat bot
आपका साथी