गिरावट के साथ खुलने के बाद नहीं संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37.38 अंक गिरकर 38369.63 के स्तर पर बंद हुआ।

By NiteshEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:56 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 03:56 PM (IST)
गिरावट के साथ खुलने के बाद नहीं संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद
गिरावट के साथ खुलने के बाद नहीं संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37.38 अंक गिरकर 38,369.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.10 फीसद कम होकर 11,308.40 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान और 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.19 बजे 238.44 अंक गिरकर 38,168.57 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंकों की कमी के साथ 11,248.80 पर था। 

कारोबारियों की मानें तो अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही जिससे अन्य एशियाई बाजारों की धारणा कमजोर हुई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर कारखाने के उत्पादन के कमजोर आंकड़ों ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

दिग्गज शेयरों में आज एचसीएल टेक, एसबीआई, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सिप्ला, कोटक बैंक, सन फार्मा, ब्रिटानिया, डॉक्टर रेड्डी, हिंडाल्को, बीपीसीएल, विप्रो, एल एंड टी और बजाज फिन्सर्व के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

chat bot
आपका साथी