Coronavirus के कारण बाजार में कोहराम: Sensex 1129 अंक टूटा, 5 मिनट में निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये हुए स्‍वाहा

Sensex में शामिल सभी कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही थीं। NSE के सभी सेक्‍टोरल सूचकांक भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

By Manish MishraEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 09:27 AM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 02:18 PM (IST)
Coronavirus के कारण बाजार में कोहराम: Sensex 1129 अंक टूटा, 5 मिनट में निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये हुए स्‍वाहा
Coronavirus के कारण बाजार में कोहराम: Sensex 1129 अंक टूटा, 5 मिनट में निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये हुए स्‍वाहा

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। BSE का Sensex 1129.10 अंक टूटकर 38,616.56 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, NSE का Nifty भी 330.20 अंकों (-2.84%) की गिरावट के साथ 11,303.10 के स्‍तर पर कारोबार करता देखा गया। वैश्विक बाजार में आई भारी गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा। 

5 मिनट में निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये हुए स्‍वाहा

बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने के 5 मिनट के भीतर ही निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा स्‍वाहा हो गए। BSE का बाजार पूंजीकरण (Market Cap) घटकर 150 लाख करोड़ रुपये के नीचे आ गया। ऐसा अनुमान किया जा रहा है कि तेजी से फैलती कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। 

खबर लिखे जाते समय  Nifty50 में शामिल कंपनियों की बात करें तो टेक महिंद्रा में 5.39 फीसद, टाटा मोटर्स में 4.65 फीसद, बजाज फाइनेंस में 4.62 फीसद, टाटा स्‍टील में 4.47 फीसद और JSW Steel  के शेयरों में 4.15 फीसद की गिरावट देखी गई।  

सेंसेक्‍स में शामिल सभी कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही थीं। NSE के सभी सेक्‍टोरल सूचकांक भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में दर्ज की गई जो 3.69 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। 

 

शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजार में कोरोना वायरस के खौफ से गिरावट जारी रही। न्‍यूयॉर्क और यूरोप के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने नोमुरा सिक्‍योरिटीज के सीनियर इकॉनोमिस्‍ट तोमोआकी शिशिदो के हवाले से कहा है कि कोरोनो वायरस का असर अमेरिका-चीन व्‍यापार युद्ध से कहीं अधिक है। इसलिए, फेड के पास अब अगले महीने 'इंतजार करो और देखो' की पॉलिसी अपनाने का कोई कारण नजर नहीं आता। 

शेयर बाजार में कब-कब आई बड़ी गिरावट

तारीख              गिरावट

24/8/2015          -5.92%

11/2/2016          -3.32%

1/2/2020          -2.99%

6/1/2015            -3.00%

6/5/2015          -2.74%

11/11/2016    -2.69%

28/2/2020            -2.69%

5/10/2018            -2.67%

MSCI ऑल कंट्री वर्ल्‍ड इंडेक्‍स में गुरुवार को जहां 3.3 फीसद की गिरावट आई थी वहीं शुक्रवार को यह 0.3 फीसद और टूट गया। इस हफ्ते MSCI में 9.2 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है जो नवंबर 2008 में आई 9.8 फीसद की गिरावट से सबसे बड़ी है। 

वॉल स्‍ट्रीट पर भी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। S&P 500 4.42 फीसद टूट गया जो अगस्‍त 2011 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान के निक्‍केई 225 में शुक्रवार को 3.28 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Topix इंडेक्‍स में 3.03% की गिरावट देखी गई। SGX Nifty 176 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। सिंगापुर एक्‍सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स का कारोबार लगभग 11432 के स्‍तर पर किया जा रहा था। 

chat bot
आपका साथी