गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 600 अंक टूटा, निफ्टी 15,100 के नीचे आया

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 218.85 अंक टूटकर 15026.75 के स्तर पर खुला। बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1147.76 अंक की तेजी के साथ 51444.65 के स्तर पर और निफ्टी 326.50 अंक ऊपर 15245.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

By NiteshEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 03:47 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 03:47 PM (IST)
गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 600 अंक टूटा, निफ्टी 15,100 के नीचे आया
sensex down 600 points nifty below 15100

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 598.57 अंक की गिरावट के साथ 50,846.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 164.85 अंक टूटकर 15,080.75 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह सेंसेक्स 744.85 अंक की गिरावट के साथ 50,699.80 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 218.85 अंक टूटकर 15,026.75 के स्तर पर खुला। बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1147.76 अंक की तेजी के साथ 51444.65 के स्तर पर और निफ्टी 326.50 अंक ऊपर 15245.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयर में रहे। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2% की गिरावट के साथ 3,976.85 अंकों पर बंद हुआ है। बैंक इंडेक्स में भी 565.55 अंकों की गिरावट रही। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। 

वैश्विक शेयरों में बिकवाली के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 726 अंक से अधिक गिर गया और 51 हजार अंक के स्तर के नीचे आ गया। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत बढ़कर 64.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

chat bot
आपका साथी