निवेशकों की चांदी, Sensex, Nifty नई ऊंचाई पर बंद; Bajaj Finserv, L&T सहित ये स्टॉक चमके

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू सूचकांक गुरुवार को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। Sensex 958.03 अंक यानी 1.63% के उछाल के साथ 59885.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty 276.30 अंक यानी 1.57 फीसद की तेजी के साथ 17823 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:13 PM (IST)
निवेशकों की चांदी, Sensex, Nifty नई ऊंचाई पर बंद; Bajaj Finserv, L&T सहित ये स्टॉक चमके
रियलिटी इंडेक्स में नौ फीसद का उछाल दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू सूचकांक गुरुवार को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। Sensex 958.03 अंक यानी 1.63% के उछाल के साथ 59,885.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty 276.30 अंक यानी 1.57 फीसद की तेजी के साथ 17,823 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पर Bajaj Finserv, Hindalco Industries, Tata Motors, Larsen & Toubro एवं Coal India के शेयरों में सर्वाधिक उछाल दर्ज किया गया। दूसरी ओर, HDFC Life, Dr Reddy's Labs, Nestle India, ITC और Tata Consumer Products के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल इंडिक्स की बात की जाए तो रियलिटी इंडेक्स में नौ फीसद का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, आईटी, मेटल, बैंक, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस इंडिक्स में एक-एक फीसद की तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स पर ये शेयर चढ़े

BSE Sensex पर Bajaj Finserv के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.15 फीसद का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा L&T के शेयर में 3.46 फीसद, HDFC के शेयर में 3.11 फीसद, Axis Bank में 3.11 फीसद, SBI में 2.46 फीसद, Reliance Industries में 2.43 फीसद, IndusInd Bank में 2.38 फीसद और HDFC Bank में 2.33 फीसद का उछाल दर्ज किया गया।

इनके अलावा ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, Infosys, NTPC, Bajaj Finance, Tata Steel, Titan, Bajaj Auto, Powergrid, HCL Tech, M&M, Tech Mahindra, Maruti, TCS, Sun Pharma, Ultratech Cement और Asian Paints के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में हुआ नुकसान

Dr Reddy's, ITC, Nestle India, HUL और Bharti Airtel के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

जानिए इस बढ़त की वजह

LKP Securities में प्रमुख (शोध) एस रंगनाथन ने कहा, ''मॉनसून की प्रगति और वैक्सीनेशन की तेज रफ्तार जैसे सकारात्मक संकेतों से शेयर बाजारों में भारी तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स 60 अंक के करीब बंद हुआ। महामारी के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का असर अब दिखने लगा है और इसी का परिणाम है कि मीडिया इंडेक्स को छोड़कर शेष सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। रियल एस्टेट सेक्टर को लेकर सकारात्मक खबरें आने के बाद इस सेक्टर और मॉर्गेज कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला।''

chat bot
आपका साथी