रिलायंस ने UAE की इस कंपनी के साथ लगाया 2 अरब डॉलर का पेट्रोरसायन उद्यम

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पेट्रोकेमिकल उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड (ताजीज) के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी के तहत दोनों कंपनियां दो अरब डॉलर का निवेश करेंगी।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:04 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:25 AM (IST)
रिलायंस ने UAE की इस कंपनी के साथ लगाया 2 अरब डॉलर का पेट्रोरसायन उद्यम
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज हाल में गठित ताजीज से जुड़ेगी।

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पेट्रोकेमिकल उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड (ताजीज) के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी के तहत दोनों कंपनियां दो अरब डॉलर का निवेश करेंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज हाल में गठित ताजीज से जुड़ेगी। अबू धाबी के पश्चिमी क्षेत्र रूवाइस में संयंत्र लगाने को लेकर ताजीज का गठन किया गया है। यह अबू धाबी राष्ट्रीय तेल कंपनी (ADNOC) और सार्वजनिक क्षेत्र की होल्डिंग कंपनी एडीक्यू का संयुक्त उद्यम है।

कंपनी ने कहा कि ताजीज और RIL ने ताजीज रूवाइस में ताजीज इंडस्ट्रियल केमिकल्स जोन में वैश्विक स्तर की रसायनिक उत्पादन भागीदारी को लेकर ताजीज ईडीसी एंड पीवीसी शुरू करने पर सहमति जतायी है। नया संयुक्त उद्यम दो अरब अमेरिकी डालर से ज्‍यादा के निवेश के साथ एक क्लोर-अलकली, एथिलीन डाइक्लोराइड (ईडीसी) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) उत्पादन सुविधा का निर्माण और संचालन करेगा।

ताजीज इंडस्ट्रियल केमिकल जोन परियोजनाएं 2025 में लक्षित परियोजना के साथ फिलहाल डिजाइन के स्तर पर हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन रसायनों का पहली बार उत्पादन किया जाएगा। यह परियोजना वैश्विक स्तर पर इन रसायनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ आयात को भी कम करेगी। ताजीज इंडस्ट्रियल केमिकल्स जोन अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) और एडीक्यू का संयुक्त उद्यम है।

बयान के अनुसार, यह परियोजना एडीएनओसी और रिलायंस की दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है। यह इस क्षेत्र में रिलायंस का यह पहला निवेश है। संयुक्त उद्यम समझौते पर ताजीज के कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी खलीफा अल महेरी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष (रणनीति एवं व्यापार विकास) कमल नानावती ने हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग मंत्री और एडीएनओसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुल्तान अहमद अल जाबेर तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी मौजूद थे। अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ताजीज के बीच यह संयुक्त उद्यम भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच लंबे समय से चले आ रहे महत्वपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा। भारत की वृद्धि को गति देने के लिये पीवीसी की आवश्यकता और संयुक्त अरब अमीरात में प्रचुर मात्रा में कच्चे माल की उपलब्धता दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद वाली भागीदारी है...।

chat bot
आपका साथी