PM Kisan की 8वीं किस्‍त का इंतजार खत्‍म , मोदी 14 मई को इन किसानों को देंगे सौगात

देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। PM Narendra Modi इस बार भी PM Kisan Samman Nidhi scheme की 8वीं किस्‍त जारी कर सकते हैं। 14 मई को वह एक बार फिर से किसानों से रूबरू होकर इसका ऐलान कर सकते हैं।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:10 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:24 AM (IST)
PM Kisan की 8वीं किस्‍त का इंतजार खत्‍म , मोदी 14 मई को इन किसानों को देंगे सौगात
एग्रीकल्‍चर मिनिस्‍ट्री के मुताबिक PM Kisan की 8वीं किस्‍त (PM Kisan 8th installment) की तारीख तय हो गई है। (Reuters)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। PM Narendra Modi इस बार भी PM Kisan Samman Nidhi scheme की 8वीं किस्‍त जारी कर सकते हैं। 14 मई को वह एक बार फिर से किसानों से रूबरू होकर इसका ऐलान कर सकते हैं। उनका प्रोग्राम pmindiawebcast.nic.in पर देखा जा सकता है। एग्रीकल्‍चर मिनिस्‍ट्री के मुताबिक PM Kisan की 8वीं किस्‍त (PM Kisan 8th installment) की तारीख तय हो गई है। PM Modi 14 मई को सुबह 11 बजे किसानों से बातचीत करेंगे। इसके बाद PM Kisan Yojana की अगली किस्‍त जारी करेंगे। 

पहले खबर आई थी कि राज्य सरकारों ने Rft (Request For Transfer) Sign कर दिया है और केंद्र सरकार Fto (Fund Transfer Order) जनरेट कर चुकी है। किसानों के खाते में Rft Signed by State For 8th Installment  स्‍टेट्स लिखा आ रहा है। PMkisan.gov.in पर आप अपने खाते में Login कर डिटेल चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें नाम

PMkisan.gov.in पर लॉग इन कीजिए।

'Farmers Corner' मिलेगा।

'Farmers Corner' में 'Beneficiary List' का ऑप्‍शन मिलेगा।

'Beneficiary List' के विकल्प पर Click कीजिए।

इस पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक को ड्रॉप डाउन लिस्ट में से चुनिए। गांव चुनिए।

अब 'Get Report' पर Click कीजिए। अब इस योजना के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आ जाएगी। 

यह लिस्ट अल्फाबेटिक्‍ल ऑर्डर में होती है। यह लिस्ट कई पेज की होती है। इसमें नीचे से पेज बदलकर आप अपना नाम देख सकते हैं। 

PM Kisan पर Loan

PM Kisan के तहत रजिस्‍टर्ड किसानों को एक और सहूलियत मिलती है। मोदी सरकार सस्‍ती दर पर उन्‍हें Loan भी देती है। यह Loan आत्मनिर्भर भारत योजना (Atmanirbhar Bharat Yojana) के तहत आवंटित होने वाले किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर मिलता है। सरकार ने बीते साल इस योजना में हर किसान को शामिल करने का निर्देश दिया था।

Kisan Credit Card पर लोन

फिर बैंकों और दूसरे वित्‍तीय संस्‍थानों ने कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों के लिए KCC स्कीम को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMSYM) से लिंक किया है। इससे किसानों को आसान किस्‍तों और कम ब्‍याज पर KCC Loan मिल रहा है। आपने अगर इस सर्विस का फायदा नहीं लिया है तो ले सकते हैं।

Kisan Credit card

PMkisan.gov.in पर KCC फार्म दिया है। इसमें निर्देश है कि बैंक सिर्फ 3 दस्तावेज लेकर Loan दे सकते हैं। KCC बनवाने के लिए Aadhaar card, Pan और फोटो लगेगी। साथ ही एक शपथ पत्र देना होता है, जिसमें यह बताना होता है कि किसी दूसरे बैंक से कर्ज तो नहीं लिया। फरवरी 2020 तक लगभग 6.67 करोड़ सक्रिय KCC खाते थे।

बैंक देते हैं Kisan Credit card

PM kisan के तहत जो किसान KCC बनवाना चाहते हैं वे Cooperative Bank, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), Bank of India और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) में अप्‍लाई कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana

मोदी सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए साल में 6000 रुपये की मदद के लिए योजना बनाई है। किसानों को यह मदद 2000 रुपये की 3 किस्तों में दी जाती है। DBT के तहत यह रकम सीधे खाते में ट्रांसफर होती है। PM Kisan के तहत 2000 रुपये की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी हो जाती है. इसका अपडेट PM Kisan वेबसाइट पर दिया गया है।

दिसंबर में आई किस्‍त

आंकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2020 को 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। किसान 155261 / 011-24300606, 011-23381092 हेल्‍प लाइन नंबर पर ताजा अपडेट ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी