Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़ गए पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए ताजा रेट

तेल के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख रूप से दो वजहें हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम में वृद्धि और केंद्र और राज्यों की उच्च टैक्स दरें। पेट्रोल और डीजल पर हर राज्य में टैक्स की अलग-अलग दर होती है।

By NiteshEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:51 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:51 AM (IST)
Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़ गए पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए ताजा रेट
रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। ग्राहकों को मिले एक दिन के राहत के बाद आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दाम बढ़ गए। आज पेट्रोल में प्रति लीटर 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो डीजल में भी 28 पैसे का इजाफा देखा गया। दिल्ली में आज पेट्रोल 95.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.75 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 101.04 रुपये पर पहुंच गया है। डीजल की कीमत 94.15 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 95.80 और डीजल 89.60 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद क्रमशः 97.19 और 91.42 रुपये प्रति लीटर है।

देश के अन्य शहरों की बात करें तो आज पटना में पेट्रोल 97.95 रुपये और डीजल 92.05 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 93.09 रुपये और डीजल 87.15 रुपये प्रति लीटर है।

रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव की जानकारी रोज सुबह ली जा सकती है।

क्यों बढ़ जाते हैं दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे पता करें ताजा रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि देश अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में जरा सी ऊंच-नीच भारत में तेल कीमतों में बड़ी उछाल के रूप में सामने आती है। गैस को लेकर करीब 53 फीसद आयात किया जाता है। तेल के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख रूप से दो वजहें हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम में वृद्धि और केंद्र और राज्यों की उच्च टैक्स दरें। पेट्रोल और डीजल पर हर राज्य में टैक्स की अलग-अलग दर होती है।

chat bot
आपका साथी