Paytm को पॉपुलर बनाने के लिए फाउंडर विजय शेखर शर्मा को पहली बार मिला बड़ा रिवार्ड

डिजिटल पेमेंट और वित्तीय सेवा कंपनी Paytm का इरादा अपना 16600 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) अक्टूबर तक लाने का है। इस बीच खबर है कि Paytms founder और CEO विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) पहली बार employee stock options (ESops) का रिवार्ड लेंगे।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:21 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:21 PM (IST)
Paytm को पॉपुलर बनाने के लिए फाउंडर विजय शेखर शर्मा को पहली बार मिला बड़ा रिवार्ड
उनको यह रिवार्ड कंपनी को डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मिलेगा। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। डिजिटल पेमेंट और वित्तीय सेवा कंपनी Paytm का इरादा अपना 16,600 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) अक्टूबर तक लाने का है। इस बीच खबर है कि Paytm's founder और CEO विजय एस शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) पहली बार employee stock options (ESops) का रिवार्ड लेंगे। उनको यह रिवार्ड कंपनी को डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मिलेगा।

सूत्र के मुताबिक कर्मचारियों को जो Esops मिला है वह विजय शेखर शर्मा की 4 फीसद इक्विटी होल्डिंग का नतीजा है। कंपनी का वैल्‍युएशन लिस्टिंग के समय 1.47 लाख करोड़ रुपए हो सकता है।

बता दें कि पेटीएम को अपने 20 और कर्मचारियों से मौद्रिकरण के लिए 5.45 लाख शेयर मिले हैं। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) ने कहा कि 20 और कर्मचारियों ने अपनी कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (इसॉप) को तहत मिले विकल्प को 5,45,735 शेयरों में बदला है। इससे पहले कंपनी के 200 पूर्व और मौजूदा कर्मचारियों ने अपने इसॉप को शेयरों में बदला था।

इस तरह ऐसा करने वाले कर्मचारियों की संख्या अब 220 हो गई है। बीते सप्ताह कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इसॉप को शेयरों में बदलने के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया था। कंपनी ने निर्दिष्ट व्यक्तियों को शेयर खरीदने या बेचने के लिए 27 सितंबर तक का समय दिया है। वहीं महत्वपूर्ण प्रबंधन कर्मियों (केएमपी) और विक्रेता शेयरधारकों के लिए यह समयसीमा 22 सितंबर है।

कंपनी की कुल चुकता पूंजी सितंबर, 2021 तक 60,72,74,082 रुपये थी। कंपनी सूचीबद्धता के समय करीब 1.47 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन की उम्मीद कर रही है। कंपनी ने बाजार नियामक Sebi के पास आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा 15 जुलाई को जमा कराया था। कंपनी की योजना अपने शेयर की जल्‍द लिस्टिंग की है। अगर सब हिसाब से हुआ तो आईपीओ अक्टूबर तक आएगा।

(Pti इनपुट के साथ )

chat bot
आपका साथी