Petrol-Diesel की कीमतें आज फिर बढ़ीं, जानें किस भाव मिल रहा 1 लीटर तेल

Crude oil की कीमतों में नरमी का असर नहीं दिख रहा। दिल्‍ली में मंगलवार को Petrol और Diesel की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। तेल कंपनियों ने Petrol में जहां 28 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:18 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:37 AM (IST)
Petrol-Diesel की कीमतें आज फिर बढ़ीं, जानें किस भाव मिल रहा 1 लीटर तेल
पेट्रोल की कीमत पूरे देश में सदी के निशान को हिट करने के बहुत करीब पहुंच गई हैं। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Crude oil की कीमतों में नरमी का असर नहीं दिख रहा। दिल्‍ली में मंगलवार को Petrol और Diesel की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। तेल कंपनियों ने Petrol में जहां 28 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

इससे अब दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल 88.23 रुपए बिक रहा है। वहीं मुंबई, चेन्‍नै और कोलकाता में कीमतें 103.63 रुपए, 98.65 रुपए और 97.38 रुपए प्रति लीटर हैं। इन शहरों में डीजल के रेट 95.72 रुपए लीटर, 92.83 रुपए लीटर और 91.08 रुपए लीटर है।

पेट्रोल की कीमत पूरे देश में सदी के निशान को हिट करने के बहुत करीब पहुंच गई हैं। ऐतिहासिक उच्च कीमतों के दायरे को बढ़ाते हुए, जिसने पहले ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों और कस्बों में ईंधन की दर 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर दी थी।

सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह दोगुने के करीब पहुंच जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

ऐसे जानें नई कीमत

Petrol Diesel का रेट SMS के जरिए भी जान सकते हैं। दिल्ली की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक मैसेज बॉक्स RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) टाइप करें और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई RSP 108412, कोलकाता RSP 119941 और चेन्नै के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। SMS के जरिए आपको ताजा रेट मिल जाएंगे।

chat bot
आपका साथी