Petrol price today : तेल की कीमतें सुबह हो गईं जारी, जानिए किस दाम मिल रहा 1 लीटर पेट्रोल-डीजल

ईंधन की कीमतों में गुरुवार को बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि आम लोग पहले से ही घटती आय के बीच बढ़ती खाद्य कीमतों से जूझ रहे हैं। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में शतक के निशान को हिट करने के बेहद करीब पहुंच गई हैं।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:17 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:08 AM (IST)
Petrol price today : तेल की कीमतें सुबह हो गईं जारी, जानिए किस दाम मिल रहा 1 लीटर पेट्रोल-डीजल
पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में शतक के निशान को हिट करने के बेहद करीब पहुंच गई हैं। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। देश भर में ईंधन की कीमतों में गुरुवार को बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि आम लोग पहले से ही घटती आय के बीच बढ़ती खाद्य कीमतों से जूझ रहे हैं। इस बढ़ोतरी के साथ, पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में शतक के निशान को हिट करने के बेहद करीब पहुंच गई हैं। तेल कीमतों ने पहले ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों और कस्बों में 100 रुपये प्रति लीटर के निशान को पार कर लिया है।

बुधवार को तेल विपणन कंपनियों (ओएमसीस) ने चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत 12-25 पैसे प्रति लीटर के बीच बढ़ा दी थीं। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 25 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 87.41 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

मुंबई का हाल

मुंबई में जहां पेट्रोल की कीमतें 29 मई को पहली बार 100 रुपये के पार पहुंच गईं। वहीं बुधवार को ईंधन की कीमत 102.82 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर हैं। शहर में डीजल की कीमत भी 14 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 94.84 रुपये प्रति लीटर है, जो महानगरों में सबसे ज्यादा है।

तेल कीमतों में तेजी जारी

ओएमसी अधिकारियों ने कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी जारी रही, तो यह आंकड़ा महीने के अंत तक अन्य जगहों पर भी टूट सकता है। बुधवार की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ, ईंधन की कीमतों में अब 25 दिनों की बढ़ोतरी हुई है और 1 मई से 22 दिनों तक नहीं बदली थीं। बढ़ोतरी ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 6.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसी तरह, राष्ट्रीय राजधानी में डीजल में 6.68 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह दोगुने के करीब पहुंच जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

ऐसे जानें नई कीमत

Petrol Diesel का रेट SMS के जरिए भी जान सकते हैं। दिल्ली की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक मैसेज बॉक्स RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) टाइप करें और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई RSP 108412, कोलकाता RSP 119941 और चेन्नै के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। SMS के जरिए आपको ताजा रेट मिल जाएंगे।

chat bot
आपका साथी