Petrol Price today : पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए जारी, जानिए क्‍या है 1 लीटर तेल का भाव

Petrol Price today पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। एक दिन पहले मंगलवार को डीजल की कीमत 29 से 31 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी थी। इससे दिल्‍ली में पेट्रोल 92.85 रुपए प्रति लीटर है।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:33 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:33 AM (IST)
Petrol Price today : पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए जारी, जानिए क्‍या है 1 लीटर तेल का भाव
मुंबई में डीजल भी 90 रुपए के पार चल रहा है। (Reuters)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। एक दिन पहले मंगलवार को डीजल की कीमत 29 से 31 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी थी। इससे दिल्‍ली में पेट्रोल 92.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 83.51 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। वहीं मुंबई में यह 100 रुपए के पास पहुंच रहा है। 

मुंबई में पेट्रोल कीमत

मुंबई में डीजल भी 90 रुपए के पार चल रहा है। मुंबई में डीजल की कीमत 90.71 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल 99.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल का रेट 86.35 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल की कीमत 92.92 रुपए प्रति लीटर। वहीं चेन्नै में डीजल के दाम 88.34 तो पेट्रोल के 94.54 रुपए प्रति लीटर हैं।

कब तय होते हैं भाव

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह करीब दोगुने हो जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

तेल की कीमत

Petrol Diesel का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं। दिल्ली की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक मैसेज बॉक्स RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) टाइप करें और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई RSP 108412, कोलकाता RSP 119941 और चेन्नै के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। SMS के जरिए आपको ताजा रेट मिल जाएंगे।

chat bot
आपका साथी