Petrol Price today : Delhi में आज चढ़ गए तेल के रेट, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर बढ़ोतरी हुई। आज डीजल की कीमत 29 से 31 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी है। इससे दिल्‍ली में पेट्रोल 92.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 83.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:44 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:44 AM (IST)
Petrol Price today : Delhi में आज चढ़ गए तेल के रेट, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
दूसरे महानगरों में मुंबई में डीजल भी 90 रुपए के पार चल रहा है। (Reuters)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर बढ़ोतरी हुई। आज डीजल की कीमत 29 से 31 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी है। इससे दिल्‍ली में पेट्रोल 92.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 83.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

मुंबई में 100 के पास पहुंच रहा पेट्रोल

दूसरे महानगरों में मुंबई में डीजल भी 90 रुपए के पार चल रहा है। मुंबई में डीजल 90.71 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल 99.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल का रेट 86.35 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल 92.92 रुपए प्रति लीटर। वहीं चेन्नै में डीजल 88.34 तो पेट्रोल 94.54 रुपए प्रति लीटर है।

कैसे तय होते हैं भाव

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह करीब दोगुने हो जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

तेल की कीमत

Petrol Diesel का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) टाइप करें और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नै के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें।

chat bot
आपका साथी