महामारी के बाद जीवन बीमा पॉलिसी कितनी है महत्वपूर्ण, जानने के लिए 22 जनवरी को जुड़ें PNB MetLife के साथ

कोरोना महामारी ने जीवन को बचाए रखने के संघर्ष को स्पष्टता के साथ उजागर किया है। इस महामारी ने बता दिया है कि जीवन है कुछ भी हो सकता है। ऐसे में यहां जीवन बीमा पॉलिसी महत्वपूर्ण हो जाती है।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:31 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:59 PM (IST)
महामारी के बाद जीवन बीमा पॉलिसी कितनी है महत्वपूर्ण, जानने के लिए 22 जनवरी को जुड़ें PNB MetLife के साथ
भारत में जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसकी बड़ी वजह है डिजिटलाइजेशन।

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। जीवन बीमा (Life Insurance) पॉलिसी खरीदना सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णयों में से एक है। इससे संकट की स्थिति में हमारे अपनों की वित्तीय सुरक्षा बरकरार रहती है। साथ ही, यह लॉन्ग टर्म गोल और रिटायरमेंट में भी बहुत फायदेमंद है। इससे टैक्स में भी फायदा मिलता है, और सबसे जरूरी चीज मन को शांति मिलती है, क्योंकि जीवन बीमा पॉलिसी के होने से हम अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर निश्चिंत हो जाते हैं।

भारत में जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है डिजिटलाइजेशन। इससे लोगों को घर बैठे बीमा करवाने और उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में सहूलियत मिलती है। महामारी की स्थिति को देखते हुए आजकल लोग घर से ही जीवन बीमा पॉलिसी खरीद रहे हैं। पंजाब राज्य इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। डिजिटलीकरण की वजह से राज्य में इंश्योरेंस पेनिट्रेशन को बढ़ावा मिल रहा है।  

कोरोना महामारी ने जीवन को बचाए रखने के संघर्ष को स्पष्टता के साथ उजागर किया है। इस महामारी ने बता दिया है कि जीवन है, कुछ भी हो सकता है। ऐसे में यहां जीवन बीमा पॉलिसी महत्वपूर्ण हो जाती है। महामारी को देखते हुए बतौर पंजाबवासी आपके मन में भी जीवन बीमा से जुड़े कई सारे सवाल उत्पन्न हो रहे होंगे। मसलन, बीमा करवाना चाहिए या नहीं? कौन सा प्लान सही रहेगा? क्या ऑनलाइन प्लान खरीदना सुरक्षित है? इंश्योरेंस खरीदते समय साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचे आदि?   

जीवन बीमा से जुड़े आपके सभी सवालों का जवाब देने के लिए PNB MetLife तैयार है। 22 जनवरी, 2021 दोपहर 3 बजे आप अपने सवालों के साथ jagran.com और Punjabi Jagran के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर PNB MetLife के वेबिनार से जुड़ सकते हैं। यह वेबिनार न केवल बीमा से जुड़ी आपकी जानकारी को बढ़ाएगा, बल्कि कोरोना महामारी के बाद जो परिस्थिति बदली है, उसमें जीवन बीमा पॉलिसी कितनी महत्वपूर्ण रहने वाली है, उसपर भी चर्चा की जाएगी।  

जीवन के चार महत्वपूर्ण चरण होते हैं - बाल्यावस्था, किशोरावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था। इन चारों चरणों को बीमा के जरिए वित्तीय रूप से सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। PNB MetLife की अवधारणा सर्कल ऑफ लाइफ यानी जीवन चक्र पर आधारित है। इनकी बीमा योजना जीवन के चार महत्वपूर्ण चरणों के दौरान आपकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करती हैं। यह बच्चों की शिक्षा, परिवार की सुरक्षा, लॉन्ग टर्म सेविंग और रिटायरमेंट को बीमित करके सुरक्षा प्रदान करती है।   

वेबिनार में इस विषय पर भी चर्चा की जाएगी कि कैसे सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदें, ताकि साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सके। आपके सभी सवालों का जवाब देने के लिए पंजाब PNB MetLife के इंश्योरेंस मैनेजर विनय कोहली, प्रेम कुमार अरोड़ा, उप अंचल प्रबंधक, Punjab National Bank, अमृतसर  और PNB MetLife के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर समीर बंसल को आमंत्रित किया गया है। जो कंपनी प्रोडक्ट से पहले उपभोक्ताओं के बारे में सोचती है, वो उपभोक्ताओं की जरूरतों का हमेशा ख्याल रखती है तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। PNB MetLife ने हमेशा ही अपने उपभोक्ताओं को आगे रखा है और उन्हें बेहतर अनुभव देने की पूरी कोशिश की है। इनके द्वारा शुरू की गईं डिजिटल पहल कस्टमर जर्नी और इंश्योरेंस खरीदने के बाद के एक्सपीरियंस आसान बनाती हैं।  

जब आप वित्तीय योजना के बारे में बात करते हैं तो आपके लिए सबसे प्राथमिक और महत्वपूर्ण चीज जीवन बीमा पॉलिसी होनी चाहिए। यह इस बात की गारंटी है कि आपके जाने के बाद या फिर संकट के समय आपके परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी। अगर आप भी जीवन बीमा पॉलिसी लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो PNB MetLife के वेबिनार के साथ जरूर जुड़ें।  

रजिस्टर करने के लिए क्लिक करें 

(यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।)

chat bot
आपका साथी