IRCTC का शानदार ऑफर, बेहद आकर्षक दामों में करें माता वैष्णो देवी के दर्शन

आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का विचार कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी इस समय माता वैष्णो देवी के लिए शानदार टूर पैकेज ऑफर कर रही है। (IRCTC Mata Vaishnodevi Tour Package)

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 09:13 AM (IST)
IRCTC का शानदार ऑफर, बेहद आकर्षक दामों में करें माता वैष्णो देवी के दर्शन
IRCTC का शानदार ऑफर, बेहद आकर्षक दामों में करें माता वैष्णो देवी के दर्शन

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। जम्मू में मौजूद माता वैष्णो देवी का मंदिर हिंदू धर्म के लोगों के लिए सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। इसे माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी जाना जाता है, इस मंदिर में देवी मां की शक्ति है। माता रानी का मंदिर कटरा से 12 किमी दूर लगभग 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप इस गर्मी के मौसम में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का विचार कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी इस समय माता वैष्णो देवी के लिए शानदार टूर पैकेज ऑफर कर रही है।

पैकेज की जानकारी:

पैकेज का नाम: माता वैष्णो देवी

शामिल डेस्टिनेशन: माता वैष्णो देवी, शिवखोरी

ट्रेवल मोड: 3 टायर एसी और स्‍लीपर एक्स अहमदाबाद

फ्रिक्वेंसी (डेट): हर शुक्रवार

फूड स्कीम: MAP (नाश्ता और रात का खाना)

सीट फ्रीक्वेंसी     डेस्टिनेशन   पीरियड        ट्रेन             कहां से                   टाइम

4 SEAT-3एसी   अहमदाबाद  05N/06D   19,223     एडीआई-जेएटी          11:20-19:35

8 सीट- SL                                            19,224     पीटीके-एडीआई         10:25-15:00

                    सिंगल शेयरिंग   डबल शेयरिंग   ट्रिपल शेयरिंग   चाइल्ड विद वेड   चाइल्ड विदआउट बेड

स्टैंडर्ड (8 सीट) 15655 रु         10740 रु        10210 रु          8420 रु             7675 रु

कंफर्ट (4 सीट) 18660 रु          13745 रु        13220 रु         11425 रु           10385 रु

पैकेज में शामिल: वापसी ट्रेनफेयर: कंफर्ट के लिए - 3एसी और स्टैंडर्ड - II स्लीपर क्लास रेलवे स्टेशन ट्रांसफर मील: ब्रेकफास्‍ट और डिनर

ग्रुप के अनुसार बैठने की क्षमता के साथ लैंड ट्रांसफर एक एसी व्हीकल में होगा। (कितनी सीट होगी इसकी गारंटी नहीं है) टूर के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल और साइटसीइंग शामिल है। सभी टैक्स लागू हैं। टूर के दौरान 2 रातों के लिए कटरा के जय मां इन होटल में स्टे होगा। वहीं एक रात के लिए जम्मू के जम्मू-ली-रोई होटल में स्टे होगा। इस पैकेज का किराया अक्टूबर, 2019 मान्य है।

टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज: शुरू होने से 15 दिन पहले 100 रुपये प्रति पैसेंजर चार्ज। शुरू होने से 8-14 दिन पहले 25 फीसद चार्ज। शुरू होने से 4-7 दिन पहले 50 फीसद चार्ज। शुरू होने से 4 दिन पहले 100 फीसद चार्ज।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी