Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 के पहले संस्करण का हुआ सफल आयोजन, आइए जानते हैं समारोह में इस सेक्टर से जुड़े गणमान्य शख्सियतों ने क्या कहा

जागरण समूह की डिजिटल मीडिया विंग Jagran.com द्वारा बुधवार 15 सितंबर को Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 के पहले संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आइए जानते हैं कि पुरस्कार वितरण समारोह में इस सेक्टर से जुड़े गणमान्य शख्सियतों ने क्या कहा।

By Manish MishraEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:01 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:01 AM (IST)
Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 के पहले संस्करण का हुआ सफल आयोजन, आइए जानते हैं समारोह में इस सेक्टर से जुड़े गणमान्य शख्सियतों ने क्या कहा
Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 Successfully Concluded

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। SME यानी छोटे और मध्यम व्यवसाय भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का एक मूलभूत हिस्सा हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां अगर ध्यान दिया जाए तो देश में हर वर्ग को फायदा होगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और देश में उत्पादन भी बढ़ेगा। जागरण समूह की डिजिटल मीडिया विंग Jagran.com द्वारा बुधवार 15 सितंबर को Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 के पहले संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह को आयोजित करने का मकसद उन छोटे SME (स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) को सम्मानित करना था, जिन्होंने कम संसाधनों के साथ अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट या सर्विस के जरिए समाज के सामने बेहतर समाधान प्रस्तुत किया। इस वर्चुअल समारोह में SME सेक्टर की कई दिग्गज हस्तियों ने भाग लिया। इस समारोह के एसोसिएट स्पॉन्सर IndusInd Bank और पार्टनर्स Luminous एवं Havells थे।

आइए जानते हैं कि पुरस्कार वितरण समारोह में इस सेक्टर से जुड़े गणमान्य शख्सियतों ने क्या कहा-

SME के बारे में जागरण न्यू मीडिया के एडिटर इन चीफ और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश उपाध्याय ने कहा, “आत्मनिर्भर भारत जहां भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कारोबार और कृषि हर मामले में स्वावलंबी हो। हर समान, हर मशीन इसी देश में बने और पुरी दुनिया में निर्यात की जाए। यह कितनी खूबसूरत सोच है। हमारे देश के हजारों होनहार उद्यमी और SME स्टार्टअप्स हर दिन नया कुछ रच रहे हैं। नई तकनीक, नए टैलेंट सामने आ रहे हैं। ये अपना काम कर रहे हैं, इसलिए हमें अपना काम करना है। इनकी प्रतिभा और इनकी मेहनत को सम्मान देना है।”

राजेश उपाध्याय आगे कहते हैं, “जागरण समूह ने कोरोना काल में SME के लिए अनेकों मुहिम की है। हमने गूगल के साथ मिलकर ‘मेक स्मॉल स्ट्रांग' कैंपेन चलाया, जिसमें छोटे कारोबारियों और दुकानदारों की सफलता की दास्तान बताई। फेसबुक के साथ मिलकर ‘जीतेगा भारत अभियान' चलाया, जिसमें संकट से उभरे व्यवसायों की जानकारी दी गई। फिर ट्विटर के साथ मिलकर पॉजिटिव इंडिया कैंपेन चलाया, जिसमें कोरोना संकट काल में हो रहे नए प्रयोग, आविष्कार, स्टार्टअप और नई तकनीक को पाठकों के सामने लाया गया।”

चीफ गेस्ट के रूप में इस समारोह की शोभा बढ़ाने वाले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 के पहले संस्करण में शामिल सभी छोटे उद्योगों को मेरी तरफ से बधाई। इन्होंने महामारी के दौरान अपने करोबार को नई दिशा दी और लोगों को रोजगार से जोड़े रखा। चुनौती भरे इस समय में भी इन्होंने बहुत बेहतर प्रदर्शन किया और आत्मनिर्भर भारत बनने की धारणा को मजबूत किया। जागरण न्यू मीडिया को इस पुरस्कार वितरण समारोह को आयोजित करने के लिए बहुत बधाई।”

उधर उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कहते हैं, “जागरण समूह द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत मजबूती के साथ खड़े लधु उद्योग को सम्मानित करने का जो कार्य किया जा रहा है और बहुत ही प्रशंसनीय है। लधु उद्योग इस देश की उद्योग की रीड्ड है और यह कई लोगों को रोजगार भी देता है। उत्तर प्रदेश की सरकार लधु उद्यमियों के साथ बहुत मजबूती के साथ खड़ी है।”

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ एपेक्स बॉडी माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने इस आयोजन पर कहा, “जागरण न्यू मीडिया द्वारा SME को सम्मानित करने का जो अभियान चलाया जा रहा है, हमारी संस्था आएजी उसका बहुत ही स्वागत करती है। आज हमारे देश के विकास की स्टीयरिंग एमएसएमई के हाथ में है। 11 करोड़ लोग इस सेक्टर से रोजगार पा रहे हैं। GDP और निर्यात में इस सेक्टर का बहुत योगदान है। जागरण द्वारा छोटे उद्यमियों को सम्मानित करने से हमारे अन्य उद्यमियों को प्रेरणा मिलेगी।”

जागरण न्यू मीडिया के एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रत्यूष रंजन ने कहा, “जैसा कि हम जानते हैं कि SME सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है। GDP में उसका प्रतिशत 70% फीसदी है। वैसे स्टार्टअप्स, इसमें काम कर रहे लोग और फाउंडर SME सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे ही लोगों को सम्मानित करने के लिए Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 की शुरुआत की गई है। यह अवॉर्ड उन लोगों को समर्पित है, जो इसमें काम कर रहे हैं और अपनी मेहनत और नई सोच से इसे आगे बढ़ा रहे हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।”

Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 इवेंट का पूरा वीडियो यहां देखें

chat bot
आपका साथी