इनवेस्को का ESG इक्विटी फंड 12 मार्च को होगा बंद, कम से कम 1,000 रुपए का कर सकते हैं निवेश

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री लगातार एंवॉयरमेंटल सोशल और गवर्नेंस (ESG) थीम पर फोकस कर रही है। कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने भी ESG इक्विटी फंड लांच किया है।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:20 PM (IST)
इनवेस्को का ESG इक्विटी फंड 12 मार्च को होगा बंद, कम से कम 1,000 रुपए का कर सकते हैं निवेश
इस फंड का उद्देश्य 80-100% तक इक्विटी और इक्विटी इंस्ट्रूमेंट में निवेश कर पैसे में बढ़त करने का होता है।

मुंबई, बिजनेस डेस्क। भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री लगातार एंवॉयरमेंटल, सोशल और गवर्नेंस (ESG) थीम पर फोकस कर रही है। कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने भी ESG इक्विटी फंड लांच किया है। इस रिलीज में कहा गया है कि 26 फरवरी से यह नया फंड ऑफर (एनएफओ) खुला है। 12 मार्च को बंद होगा। इनवेस्को असेट मैनेजमेंट का कुल असेट अंडर मैनेजमेंट 44,776 करोड़ रुपए है। कंपनी के मुताबिक, इस समय पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस फैक्टर्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। किसी भी कंपनी के फाइनेंशियल फैक्टर्स का वैल्यूएशन करने के साथ-साथ कंपनी उसके ईएसजी का भी आकलन करेगी कि इसका कंपनी पर क्या असर होगा। दरअसल, आज कल पूरी दुनिया में इस तरह के मामलों में रेगुलेटरी और सरकार दोनों फोकस कर रहे हैं।

(यह भी पढ़ेंः Link Aadhar to IRCTC: Aadhaar को IRCTC खाते से कैसे करें लिंक, जानिए ये आसान तरीका)

इस फंड का उद्देश्य 80-100% तक इक्विटी और इक्विटी इंस्ट्रूमेंट में निवेश कर पैसे में बढ़त करने का होता है। इन कंपनियों का चयन एक प्रोपराइटरी इन्वेस्टमेंट फ्रेमवर्क के तहत किया जाता है। इसमें कम से कम 1,000 रुपए का निवेश कर सकते हैं। एसआईपी के लिए कम से कम 500 रुपए का निवेश कर सकते हैं। 

यह फंड शेयरों का चुनाव बॉटम अप अप्रोच के जरिए करता है। यह फंड ज्यादातर निवेश लॉर्ज कैप कंपनियों में करता है। यह मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में 35 पर्सेंट तक ही निवेश करता है। इस फंड का बेंचमार्क निफ्टी 100 एन्हांस्ड ESG इंडेक्स होता है। फंड का प्रबंधन ताहेर बादशाह और अमित निगम करेंगे। ताहेर को इक्विटी निवेश में 26 सालों का अनुभव है। 

इनवेस्को म्यूचुअल फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ नानावटी कहते हैं कि एक फर्म के रूप में, हम व्यापार के हर क्षेत्र में ईएसजी को शामिल करने वाले प्रैक्टिसेज को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करके जिम्मेदार निवेश के लिए विश्व स्तर पर अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

(यह भी पढ़ेंः Aadhaar Card में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के हैं कई फायदे, देना होगा 50 रुपये का शुल्क, जान लीजिए पूरा प्रोसेस)

chat bot
आपका साथी