IIP: फरवरी महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में आई 3.6 फीसद की गिरावट

एक साल पहले की समान अवधि फरवरी 2020 में आईआईपी में 5.2 फीसद की वृद्धि हुई थी। वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल से फरवरी के दौरान आईआईपी में 11.3 फीसद की गिरावट दर्ज हुई। जबकि वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में एक फीसद की वृद्धि दर्ज हुई थी।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:21 AM (IST)
IIP: फरवरी महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में आई 3.6 फीसद की गिरावट
Industrial production ( P C : Pixabay )

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी महीने में 3.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) आंकड़े के अनुसार, फरवरी, 2021 में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के उत्पादन में 3.7 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा खनन क्षेत्र का उत्पादन 5.5 फीसद गिर गया, जबकि पावर जनरेशन में 0.1 फीसद की ग्रोथ दर्ज हुई।

The Index of Industrial Production (IIP) in February 2021 stands at 129.4 which is 3.6 percent lower as compared to February 2020.— Ministry of Statistics & Programme Implementation (@GoIStats) April 12, 2021

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, 'फरवरी, 2021 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 129.4 पर रहा है, जो फरवरी, 2020 की तुलना में 3.6 फीसद कम है।'

Index of Industrial Production (IIP) for February 2021: Sectoral pic.twitter.com/bIs2jEiNtC

— Ministry of Statistics & Programme Implementation (@GoIStats) April 12, 2021

वहीं, एक साल पहले की समान अवधि फरवरी, 2020 में आईआईपी में 5.2 फीसद  की वृद्धि हुई थी। वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल से फरवरी के दौरान, आईआईपी में 11.3 फीसद की गिरावट दर्ज हुई। जबकि वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में एक फीसद की वृद्धि दर्ज हुई थी।

Index of Industrial Production (IIP) for February 2021: Use Based Classification pic.twitter.com/9oBQU3mWv5

— Ministry of Statistics & Programme Implementation (@GoIStats) April 12, 2021

देश का औद्योगिक उत्पादन पिछले साल मार्च महीने से ही कोराना वायरस महामारी के चलते प्रभावित हो रहा है। मार्च में इसमें 18.7 फीसद की गिरावट दर्ज हुई थी।

chat bot
आपका साथी