सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 35,141 पर और निफ्टी 10,576 पर हुआ बंद

बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:24 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:29 PM (IST)
सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 35,141 पर और निफ्टी 10,576 पर हुआ बंद
सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 35,141 पर और निफ्टी 10,576 पर हुआ बंद

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। दिन का कारोबार खत्म होने तक सेंसेक्स 2.50 अंक गिरकर 35,141 पर और निफ्टी 6.20 अंक गिरकर 10,576 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयरों में 23 हरे निशान और 27 लाल निशान पर बंद हुए। वहीं निफ्टी 50 का मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसद और स्मॉलकैप 0.21 फीसद की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दिन के 12 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 95 अंकों की तेजी के साथ 35,239 पर और निफ्टी 34 अंको की तेजी के साथ 10,617 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 32 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

दिन के 11 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 34 अंकों की तेजी के साथ 35,179 पर और निफ्टी 18 अंकों की तेजी के साथ 10,600 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में 30 हरे निशान, 19 लाल निशान और 1 बिना परिवर्तन के कारोबार कर रहे थे। निफ्टी का मिडकैप 0.43 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.22 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

दिन के 10 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 47 अंक टूटकर 35,097 पर और निफ्टी 7 अंक टूटकर 10,574 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयरों में से 28 हरे निशान पर और 22 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। 

सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 159 अंक चढ़कर 35,304 पर और निफ्टी 10,637 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी मे शुमार 50 शेयरों में 38 हरे निशान पर और 12 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं मिडकैप शेयर 0.80 फीसद और स्मॉलकैप शेयर 0.39 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीते दिन बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को भी बढ़त के साथ शुरुआत की। हालांकि उसने बीते दिन की बढ़त को कुछ गंवा दिया। दिन के 9 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 127 अंकों की मजबूती के साथ 35,271 पर और निफ्टी 10,582 के साथ सपाट कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी-50 में शुमार 50 शेयरों में से 40 हरे निशान और 10 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इस समय निफ्टी का मिडकैप शेयर 0.55 फीसद और स्मॉलकैप 0.45 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: वहीं अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो अधिकांश आज बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। निफ्टी ऑटो 0.61 फीसद की तेजी, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.65 फीसद की तेजी, निफ्टी एफएमसीजी 0.22 फीसद की तेजी, निफ्टी आईटी 1.04 फीसद की गिरावट, निफ्टी मेटल 0.97 फीसद की तेजी, निफ्टी फार्मा 0.17 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियालिटी 0.63 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल: आज प्रमुख एशियाई बाजारों ने कमजोर शुरुआत की है। दिन के 9 बजकर 13 मिनट पर जापान का निक्केई 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 21784 पर, चीन का शांघाई 0.13 फीसद की गिरावट के साथ, हैंगसेंग 0.27 फीसद की गिरावट के साथ 25723 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.14 फीसद की गिरावट के साथ 2068 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 25286 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.15 फीसद की गिरावट के साथ 2722 पर और नैस्डैक 7200 अंकों के साथ सपाट बंद हुआ।

chat bot
आपका साथी