भारत को 20 साल में 320 अरब डॉलर के 2,300 विमानों की होगी जरूरत

इनमें से 85 फीसद विमान छोटे आकार के और शेष बड़े आकार वाले होंगे। यह अनुमान 2018 से 2037 की अवधि के लिए है।

By NiteshEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 08:12 AM (IST)
भारत को 20 साल में 320 अरब डॉलर के 2,300 विमानों की होगी जरूरत
भारत को 20 साल में 320 अरब डॉलर के 2,300 विमानों की होगी जरूरत

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारत को अगले 20 साल में 320 अरब डॉलर मूल्य के 2,300 विमानों की जरूरत होगी। रुपये में यह राशि 22,45,364 करोड़ रुपये होगी। इनमें से 85 फीसद विमान छोटे आकार के और शेष बड़े आकार वाले होंगे। यह अनुमान 2018 से 2037 की अवधि के लिए है।

बोइंग के अनुसार भारत को इस अवधि में 220 अरब डॉलर मूल्य के 1,940 सिंगल आइल (सीटों के बीच में एक खाली रास्ते वाले छोटे विमान) विमानों की जरूरत होगी। वहीं साथ ही उसे 100 अरब डॉलर के 350 बड़े विमानों की भी जरूरत होगी।

इस अवधि में भारत को एक अरब डॉलर से कम मूल्य के 10 क्षेत्रीय जेट विमानों की भी जरूरत होगी। बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश केसकर ने कहा कि भारत तेज रफ्तार से वृद्धि दर्ज करता रहेगा। केसकर ने कहा कि भारत का विमानन बाजार काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद ज्यादातर एयरलाइंस मुनाफा नहीं कमा पा रही हैं। भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता घरेलू विमानन बाजार है। अक्टूबर में इसने लगातार 50वें महीने 10 फीसद से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। 

chat bot
आपका साथी