आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे करें अपडेट, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप तरीका

aadhaar card update आधार को 2010 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान गांधी ने इस परियोजना को राजीव गांधी के दृष्टिकोण के एक हिस्से के रूप में बताया।

By NiteshEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 03:03 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 09:36 AM (IST)
आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे करें अपडेट, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप तरीका
How to update Aadhaar card online Here step by step process

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हाल के महीनों में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने कई अपडेट किए हैं, जिनकी सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपके आधार का अपडेट होना आवश्यक है। आधार पर दी गई जानकारी में किसी भी तरह की गलती ऑफिस या बैंक से संबंधित विभिन्न कामों में दिक्कत पैदा कर सकती है।

यह भी पढ़ें: आपके Aadhaar का कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे लगाएं पता

भारत में आधार नया बैंक खाता खोलने या अपना आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने जैसी विभिन्न सेवाओं तक पहुंचने के लिए जरूरी दस्तावेज है। यह विशिष्ट पहचान प्रमाण है जिसमें किसी व्यक्ति का बायोमेट्रिक डिटेल होता है। अब, आपको अपने आधार को अपडेट करने के लिए COVID-19 महामारी के बीच लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Mobile App के जरिये लोन लेने से फर्जीवाड़े की आशंका ज्यादा, इन बातों का रखें ख्याल

आधार कार्ड को ऑनलाइन सत्यापित करने के लिए क्या है तरीका

1. आधिकारिक UIDAI वेबसाइट पर जाएं।

2. पेज पर मौजूद 'आधार सेवाएं' विकल्प चुनें।

3. 'आधार सत्यापित करें' विकल्प चुनें।

4. दिए गए स्थान में अपना 12 अंकों का विशिष्ट आधार नंबर दर्ज करें।

5. अपना आधार नंबर दर्ज करने के बाद सुरक्षा कोड दर्ज करें।

6. 'सबमिट' विकल्प चुनें।

यह भी पढ़ें: आधार से आपका पैन लिंक है या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

आधार को 2010 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान गांधी ने इस परियोजना को राजीव गांधी के 'दृष्टिकोण' के एक हिस्से के रूप में बताया। देश में सबसे पहले आधार कार्ड पाने वाले लोग महाराष्ट्र के तेम्भाली नामक स्थान के 1,000 ग्रामीण थे। यह कार्यक्रम कर्नाटक में 8 अक्टूबर को पेश किया गया था, जिसमें तत्कालीन सीएम बीएस येदियुरप्पा ने सबसे पहले नामांकन कराया था।

यह भी पढ़ें: इन बैंकों के ग्राहक बिना कार्ड के भी ATM से निकाल सकते हैं पैसा, जानिए कैसे

chat bot
आपका साथी