मानसून के दौरान खुद को सेहतमंद और तंदुरुस्त कैसे रखें

महामारी और मानसून एक साथ हो तो साफ-सफाई को लेकर और ज्यादा सतर्क हो जाना चाहिए। वायरस और इंफेक्शन का खतरा वहीं होता है जहां गंदगी होती है। इसलिए आपको दिन में बार-बार अपने हाथ को साबुन से धोना है। बच्चों को भी इसके बारे में जागरूक करना है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:23 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:05 PM (IST)
मानसून के दौरान खुद को सेहतमंद और तंदुरुस्त कैसे रखें
How to keep Yourself Healthy and Fit during Monsoon

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। महामारी का समय चल रहा है और मानसून ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। मानसून में कई तरह के रोग होते हैं जैसे कॉमन फ्लू, मलेरिया, डेंगू, हैजा आदि। वैसे तो इन सभी रोगों से हर उम्र के लोग प्रभावित होते हैं, लेकिन बच्चों पर इसका असर ज्यादा होता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन सभी रोगों के लक्षण बहुत हद तक कोरोना वायरस के लक्षणों से मिलते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप मानसून के दौरान सतर्क रहें और अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।

आइए जानते हैं कि मानसून के दौरान खुद को सेहतमंद और तंदुरुस्त कैसे रखें

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करें। मजबूत इम्यूनिटी आज के समय की मांग है और यह हमें पौष्टिक आहारों से मिलता है। अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको मानसून में खाए जाने वाले फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। हां, इस बात का ध्यान दें कि जो आप सब्जी और फल बाहर से मंगवा रहे हैं, उसे इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से धोएं। इसके अलावा, आहार में हल्दी, दालचीनी, इलायची, काली मिर्च जैसे मसालों को शामिल करना इम्यूनिटी के लिए सही होता है। साथ ही, बाहर का खाना और फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इससे बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। यह भी ध्यान दें कि शरीर में पानी की कमी न हो। रोजाना दो से ढाई लीटर पानी जरूर पीएं।

एक्सरसाइज करें और ध्यान लगाएं

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए अपने खानपान पर ध्यान देने के साथ-साथ नियमित व्यायाम करना जरूरी हो जाता है। अभी जिम जाना सही नहीं है, इसलिए घर पर ही आधा घंटा हल्का व्यायाम करें। व्यायाम से शरीर तो मजबूत होता ही है, साथ इम्यूनिटी भी बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। मानसून में इंफेक्शन और वायरस का खतरा बहुत रहता है। इसका असर रेस्पिरेटरी सिस्टम पर पड़ता है। इसे मजबूत करने के लिए योग या कार्डियो का अभ्यास जरूर करें। इसके अलावा, मानसिक रूप से खुद को मजबूत करने के लिए 15 से 20 मिनट ध्यान आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। यह आपके तनाव को कम करने में मदद करेगा।

भरपूर नींद से मिलेंगे कई फायदे

भरपूर नींद से शरीर को आराम के साथ कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हर किसी को सात से आठ घंटे की भरपूर नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे इम्यूनिटी बढ़ेगी, जिससे बारिश के मौसम में होने वाले रोगों से बचाव में मदद मिलेगी। इसके अलावा भरपूर नींद आपको तनाव से दूर रखता है, वजन को कम करता है और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है। यही नहीं, इससे रोगी के रोग को जल्दी ठीक करने में मदद भी मिलती है।

साफ-सफाई का पूरा ध्यान

महामारी और मानसून एक साथ हो तो साफ-सफाई को लेकर और ज्यादा सतर्क हो जाना चाहिए। वायरस और इंफेक्शन का खतरा वहीं होता है, जहां गंदगी होती है। इसलिए आपको दिन में बार-बार अपने हाथ को साबुन से धोना है। बच्चों को भी इसके बारे में जागरूक करना है। इसके अलावा कीटाणुओं को खत्म करने के लिए घर की भी अच्छे से सफाई करनी है। ऐसे मौसम में डेंगू और मलेरिया के मच्छर उत्पन्न होते हैं। इनसे बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा ध्यान दें

मानसून के मौसम में होने वाली वायरल बीमारियां और कोरोना वायरस किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। इसलिए यह जरूरी है कि जो व्यक्ति बीमार है, उससे दूरी बनाकर रखें। साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों से भी खुद को दूर रखें। बाहर जाएं तो मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा ध्यान दें।

मानसून के दौरान खुद को स्वस्थ रखने के लिए वैसे तो आप पूरा ध्यान देंगे, लेकिन बीमारी का क्या यह तो कभी भी आ सकता है और किसी को भी हो सकता है। इसलिए आपको इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए आपके पास एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर हो। एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हमें कई तरह से फायदे देती है। इससे बेहतर इलाज तो मिलता ही है, साथ ही प्री-पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपके ऊपर दवाइयों और उपचार के भारी खर्चों का बोझ बहुत कम होता है। बस आपको यह ध्यान देना है कि आप जहां से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ले रहे हैं, वह आपके लिए फायदेमंद हो। इस मामले में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) ने लोगों के भरोसे

को बरकरार रखा है।

हेल्थ इंश्योरेंस में इनके कई बेहतरीन फीचर्स और तेज व आसान पेपरलेस क्लेम ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए आप हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी (Health Infinity Policy) ले सकते हैं। यह कई तरह के फायदों के साथ आपके स्वास्थ्य को बीमित करती है। इस पॉलिसी को लेने पर आपको कुल 30%+ 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसमें 5% की अतिरिक्त छूट उन लोगों को दिया जाएगा, जिन्होंने Covid-19 की वैक्सीन लगवा ली है। मतलब अगर आपके परिवार में आपके मात-पिता को वैक्सीन लग चुकी है, तो वो हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी पर मिलने वाली छूट का फायदा उठा सकते हैं।

इसके अलावा, इस पॉलिसी में आपको हॉस्पिटलाइजेशन कवर, डे केयर ट्रीटमेंट कवर, AYUSH ट्रीटमेंट, प्री-पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च की सुविधा और 3 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक सम इंश्योर्ड की वाइड रेंज जैसे फायदे भी मिलते है। इस तरह अतिरिक्त कवर और अतिरिक्त समय की सुविधा के साथ आने वाली हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी परिवार के हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है।

बदलते मौसम के साथ कई तरह की बीमारियां हमारे शरीर पर हमला करने लिए तैयार रहती हैं। ऐसे में खुद का बचाव करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप खुद को फिट रखिए, अच्छा खाइए, साफ-सफाई का पूरा ध्यान दीजिए और मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में अपने पास हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर रखिए।

(लेखक: शक्ति सिंह)

(यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।)

chat bot
आपका साथी