2022 में कितनी सरकारी छुट्टी होंगी बर्बाद, जानिए क्‍या है Holiday Calender में

Sarkari Karmi और बैंकों के लिए 2022 की सरकारी छुट्टी का कैलेंडर आ गया है। इससे आपको अगले साल के लिए हॉलिडे प्‍लान करने का अच्‍छा मौका मिलेगा। आप पूरे साल का प्‍लान कैलेंडर (Governemnt Holiday Calender) देख कर बना सकते हैं।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:19 AM (IST)
2022 में कितनी सरकारी छुट्टी होंगी बर्बाद, जानिए क्‍या है Holiday Calender में
हालांकि दशहरा, गांधी जयंती समेत कुछ सरकारी छुट्टियां बर्बाद भी हो रही हैं।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Sarkari Karmi और बैंकों के लिए 2022 की सरकारी छुट्टी का कैलेंडर आ गया है। इससे आपको अगले साल के लिए हॉलिडे प्‍लान करने का अच्‍छा मौका मिलेगा। आप पूरे साल का प्‍लान कैलेंडर (Governemnt Holiday Calender) देख कर बना सकते हैं। हालांकि इसमें दशहरा, गांधी जयंती समेत कुछ सरकारी छुट्टियां बर्बाद भी हो रही हैं। क्‍योंकि वे संडे या शनिवार को पड़ेंगी। इस दौरान कुछ छुट्टियों पर बैंक भी बंद रहेंगे।

रिपब्लिक डे पर छुट्टी

2022 में 26 जनवरी (Republic Day) को बुधवार है। उस दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। वहीं Holi 18 मार्च 2022 को पड़ रही है। उस दिन शुक्रवार है। इसके बाद शनिवार और रविवार। उस दौरान लंबी छुट्टी का प्‍लान किया जा सकता है।

ईद 3 मई को

इस बार ईद (Id-ul Fitr) की तारीख 3 मई 2022 है। हालांकि सरकारी गैजेट में कहा गया है कि यह तारीख चांद की स्थिति को देखते हुए तय होगी।

कौन सी छुट्टी होंगी बर्बाद

Holiday Calender में कुछ ऐसी छुट्टी हैं जो शनिवार और इतवार को पड़ रही हैं। इसमें ld-Uz-Zuha(Bakrid) 10 जुलाई 2022 को पड़ेगी। उस दिन रविवार है। वहीं गांधी जयंती (Mahatma Gandhi’s Birthday) यानि 2 अक्‍टूबर को भी संडे है। इसके अलावा Milad-un-Nabi या Id-E-Milad भी रविवार को है। फिर Christmas Day भी संडे को पड़ रहा है।

दूसरी छुट्टियों की तारीख

इस साल अनिवार्य छुट्टियों ( COMPULSORY HOLIDAYS FOR THE YEAR 2022) के अलावा 36 RESTRICTED HOLIDAYS FOR THE YEAR 2022 पड़ रही हैं। इनमें नए साल की छुट्टी, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, राम नवमी, रक्षा बंधन, Janmashtmi, गणेश चतुर्थी, ओणम, सप्‍तमी, नवमी, करवाचौथ और भाईदूज शामिल है।

chat bot
आपका साथी