Gold Rate on 03 July: सोने के हाजिर भाव में उछाल और चांदी में आई गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें

Gold Rate on 03 July चांदी की कीमत में शुक्रवार को 740 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 49060 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 09:17 AM (IST)
Gold Rate on 03 July: सोने के हाजिर भाव में उछाल और चांदी में आई गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें
Gold Rate on 03 July: सोने के हाजिर भाव में उछाल और चांदी में आई गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली, पीटीआइ। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में 237 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। इस उछाल से दिल्ली में सोने का भाव 49,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले पिछले सत्र में गुरुवार को सोना 48,785 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के हाजिर भाव में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में शुक्रवार को 740 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 49,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को चांदी 49,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

क्या होता है वायदा बाजार?

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा बाजार को कमोडिटी एक्सचेंज भी कहा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो शुक्रवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.16 फीसद या 2.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1787.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.01 फीसद या 0.12 डॉलर की बढ़त के साथ 1775.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी का वायदा भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार शाम 0.31 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 18.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 18.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने-चांदी के घरेलू वायदा भाव की बात करें, तो इनमें शुक्रवार शाम गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार शाम 0.20 फीसद या 98 रुपये की गिरावट के साथ 48,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, शुक्रवार शाम एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 0.19 फीसद या 95 रुपये की गिरावट के साथ 49,109 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

chat bot
आपका साथी