Gold Rate on 05 June: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव

Gold Rate on 05 June तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव 2.30 फीसद या 1124 रुपये की भारी गिरावट के साथ 47687 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 11:25 AM (IST)
Gold Rate on 05 June: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव
Gold Rate on 05 June: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ/बिजनेस डेस्क। सोने के वायदा भाव में शुक्रवार शाम भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार शाम 1.63 फीसद या 762 रुपये की भारी गिरावट के साथ 45,934 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसी समय तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव 2.30 फीसद या 1,124 रुपये की भारी गिरावट के साथ 47,687 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।

यह भी पढ़ें:  HDFC Bank ने लॉन्च की Summer Treats स्कीम, इन उत्पादों पर मिल रही भारी छूट, उठाएं लाभ

वैश्विक स्तर पर भी कीमतों में भारी गिरावट

वैश्विक बाजार में शुक्रवार शाम सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार शाम कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.88 फीसद या 32.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,694.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.52 फीसद या 26.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,687.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, चांदी का वैश्विक वायदा भाव शुक्रवार शाम कॉमेक्स पर 2.97 फीसद या 0.54 डॉलर की गिरावट के साथ 17.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.65 फीसद या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 17.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: कर्मचारी को PF Account के साथ मिलती है पेंशन, लोन और इंश्योरेंस की भी सुविधा, ये हैं फायदे

उधर भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत में 20 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से 10 ग्राम सोने का भाव 47,268 रुपये पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में गिरावट आई है। गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 47,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 54 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। इससे एक किलो चांदी की कीमत 49,584 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी 49,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

chat bot
आपका साथी