Gold Rate on 4 August: सोने के दाम में तेजी, चांदी की कीमतों में आई कमी, जानें क्या चल रहे हैं भाव

Gold Price on 4 August अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना आंशिक गिरावट के साथ 1975.4 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी 24.31 डॉलर प्रति औंस पर रही। (PC AFP Photo)

By Ankit KumarEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:19 AM (IST)
Gold Rate on 4 August: सोने के दाम में तेजी, चांदी की कीमतों में आई कमी, जानें क्या चल रहे हैं भाव
Gold Rate on 4 August: सोने के दाम में तेजी, चांदी की कीमतों में आई कमी, जानें क्या चल रहे हैं भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। रुपये के मूल्य में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में सोना 97 रुपये की तेजी के साथ 54,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को बाजार बंद होने के समय सोने का दाम 54,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इसके विपरीत चांदी की कीमतों में पांच रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत मंगलवार को 66,855 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इससे पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 66,860 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ''रुपये के मूल्य में गिरावट की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में 97 रुपये की तेजी देखने को मिली।'' 

हालांकि, मंगलवार को रुपया शुरुआती गिरावट के बाद संभला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे कमजोर होकर 75.04 (प्रोविजनल) रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।   

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना आंशिक गिरावट के साथ 1,975.4 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं, चांदी 24.31 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, "अमेरिकी डॉलर में नरमी और कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते इकोनॉमी के प्रभावित होने की वजह से सेफ हैवेन समझे जाने वाले सोने की डिमांड बढ़ी है और इस वजह से सोने के दाम में तेजी आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आगाह है कि कोविड-19 को पूरी तरह से खत्म करने वाली दवा शायद ही मिले, इससे लगता है कि जनजीवन के सामान्य होने में समय लगेगा।"

वायदा बाजार में क्या रहीं कीमतें

मंगलवार को वायदा बाजार में भी सोने के दाम में तेजी देखने को मिली। वहीं, चांदी के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 6:18 बजे अक्टूबर में डिलिवरी वाला सोने का भाव 43 रुपये यानी 0.08 फीसद की तेजी के साथ 53,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। वहीं, चांदी की कीमत नौ रुपये यानी 0.01 फीसद की गिरावट के साथ  65,739 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

chat bot
आपका साथी