Gold Rate on 12 Nov: सोने की कीमत में फिर आई भारी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, इतना रह गया दाम

Gold Rate on 12 Nov वैश्विक स्तर पर सोना मंगलवार को न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 1453 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 04:37 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 08:27 AM (IST)
Gold Rate on 12 Nov: सोने की कीमत में फिर आई भारी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, इतना रह गया दाम
Gold Rate on 12 Nov: सोने की कीमत में फिर आई भारी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, इतना रह गया दाम

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सर्राफा बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, मंगलवार को सोने के भाव में 130 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,550 रुपये रह गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह गिरावट आई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोमवार को सोने की कीमत 38,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज हुई है। चांदी में मंगलवार को 90 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। भाव में इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,080 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि चांदी सोमवार को 45,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने के कारण चांदी की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 130 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली है। पटेल ने कहा कि सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट आने के चलते सोने की कीमत में यहां भी गिरावट देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना मंगलवार को न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 1,453 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बता दें कि यूएस-चाइना ट्रेड डील में सकारात्मक रुख के चलते सोने की कीमतों में इस महीने गिरावट का दौर देखा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी