Gold Price on 11 August: सोने में जबरदस्त गिरावट, चांदी में भी आई भारी मंदी, जानिए क्या रह गए हैं भाव

Gold Price on 11 August चांदी के हाजिर भाव में मंगलवार को 2943 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। PC Pixabay

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 05:00 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 09:06 AM (IST)
Gold Price on 11 August: सोने में जबरदस्त गिरावट, चांदी में भी आई भारी मंदी, जानिए क्या रह गए हैं भाव
Gold Price on 11 August: सोने में जबरदस्त गिरावट, चांदी में भी आई भारी मंदी, जानिए क्या रह गए हैं भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने-चांदी के हाजिर भाव में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 1,317 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस गिरावट से सोने का भाव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गिरकर 54,763 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोमवार को सोना 56,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की हाजिर कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के हाजिर भाव में मंगलवार को 2,943 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 73,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 76,543 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें: बिना UAN के इस तरह जानें अपना PF Balance और करें ईपीएफ अकाउंट से निकासी

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोना मंगलवार को भारी गिरावट के साथ 1,989 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 27.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। बिकवाली के चलते भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, भारतीय रुपया मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के चलते एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 74.78 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Gold Loan में जोखिम बढ़ने से चिंतित हैं कर्जदाता, आरबीआई की नई घोषणा ने बढ़ाई मुसीबत

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, 'सोने के उच्च स्तर पर आने पर निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने और डॉलर में मजबूती के चलते सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले समय में सोने का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर 1958 से 1980 डॉलर प्रति औंस के बीच और घरेलू स्तर पर  53,000 से 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है।'

chat bot
आपका साथी