Gold Rate On 28 September: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी में भी भारी मंदी, जानिए क्या हैं भाव

Gold Rate Today दिल्ली में सोमवार को सोने के भाव में 194 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 50449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:54 PM (IST)
Gold Rate On 28 September: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी में भी भारी मंदी, जानिए क्या हैं भाव
सर्राफा बाजार के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर Pic Credit: Pexels

नई दिल्ली, पीटीआइ। घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के भाव में 194 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 50,449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 50,643 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की हाजिर कीमतों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव में 933 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 59,274 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 60,207 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में भी सोमवार को रुपये के कमजोर होने के बावजूद कमजोर वैश्विक रुख के चलते 194 रुपये की गिरावट आई है।भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे कमजोर होकर 73.79 (अनंतिम) पर बंद हुआ है।

यह भी पढ़ें (Share Market Tips: बाजार की अस्थिरता का करें वास्तविक निवेश में इस्तेमाल, मिलेगा मोटा मुनाफा, जानिए कैसे)

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोमवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमतें गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखाई दीं। सोमवार को सोने का वैश्विक भाव 1,857 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक भाव 22.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

तपन पटेल ने बताया कि निवेशकों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव डिबेट और चीन के प्रमुख आंकड़ों का इंतजार करने के कारण सोमवार को सोने की कीमतें दबाव में कारोबार करती दिखीं। सोने की कीमतों में सोमवार को मजबूत इक्विटी सूचकांकों पर डॉलर में कमजोरी के बावजूद गिरावट दिखी।

chat bot
आपका साथी