Gold Rate on 11 Dec: लगातार सस्ता हो रहा सोना, आज फिर कीमतों में आई गिरावट

Gold Rate on 11 Dec चांदी में बुधवार को 89 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 44640 रुपये पर आ गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 08:39 AM (IST)
Gold Rate on 11 Dec: लगातार सस्ता हो रहा सोना, आज फिर कीमतों में आई गिरावट
Gold Rate on 11 Dec: लगातार सस्ता हो रहा सोना, आज फिर कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली, पीटीआइ। सर्राफा बाजार में आज सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोने में बुधवार को 73 रुपये की गिरावट आई है। इसके साथ ही इस सप्ताह सोने के भाव में कुल 200 रुपये की गिरावट आ गई है। भाव में इस कमी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सोने की कीमत 38,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती के चलते सोने के भाव में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में सोना 38,559 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया है कि बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 73 रुपये की गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि डॉलर की तुलना में रुपये में मजबूती आने के चलते भाव में यह गिरावट देखी गई। पटेल ने बताया कि बुधवार को शुरुआती कारोबार में हाजिर रुपया एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 70.80 पर कारोबार कर रहा था।

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में बुधवार को 89 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 44,640 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी का भाव 44,729 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई था। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने से चांदी के भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो बुधवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,464.8 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

chat bot
आपका साथी