Gold Rate on 10 Dec: सस्ता हुआ सोना, कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हो गए हैं भाव

Gold Rate on 10 Dec मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 95 रुपये की गिरावट हुई है। तपन पटेल ने बताया कि कमजोर घरेलू मांग और रुपये में मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट आई है

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 03:50 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 10:54 AM (IST)
Gold Rate on 10 Dec: सस्ता हुआ सोना, कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हो गए हैं भाव
Gold Rate on 10 Dec: सस्ता हुआ सोना, कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हो गए हैं भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने में मंगलवार को 95 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में इस कमी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सोने की कीमत 38,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये के मजबूत होने और कमजोर मांग के कारण सोने में यह गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में सोने का भाव 38,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 95 रुपये की गिरावट हुई है। उन्होंने बताया कि कमजोर घरेलू मांग और रुपये में मजबूती के चलते सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। पटेल ने बताया कि मंगलवार को हाजिर रुपया एक डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था।

सोने के भाव में गिरावट के साथ ही चांदी की कीमत में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी में मंगलवार को 128 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 44,607 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी 44,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने से चांदी की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,463 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि नए अमेरिकी टैरिफ की समयसीमा 15 दिसंबर से पहले यूएस और चीन के बीच शुरुआती व्यापार सौदे की संभावनाओं के चलते वैश्विक स्तर पर बिकवाली देखी जा रही है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

chat bot
आपका साथी