Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या रहे भाव

Gold Rate Today एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 150 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 03:58 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 03:58 PM (IST)
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या रहे भाव
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या रहे भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में 150 रुपये की मंदी आई है, इससे राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 38,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर मांग के कारण सोने के भाव में यह गिरावट आई है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट देखी गई।

मंगलवार को चांदी में 290 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण चांदी का भाव अब 48,028 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी 48,318 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम करने के कारण चांदी में यह गिरावट देखी गई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 150 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि रुपये में गिरावट के कारण मांग में कमी आई है, जिसके फलस्वरूप सोने के भाव में भी गिरावट देखी गई है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 39,055 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

वैश्विक स्तर की बात करें, तो मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,497 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी भी गिरावट के साथ 17.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इससे एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 71.88 पर बनी हुई थी।

chat bot
आपका साथी