Gold Rate on 9 July: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी में जबरदस्त तेजी, जानिए क्या हो गया भाव

Gold Rate राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में 232 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। इस उछाल से दिल्ली में सोने का भाव गुरुवार को 50184 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:11 AM (IST)
Gold Rate on 9 July: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी में जबरदस्त तेजी, जानिए क्या हो गया भाव
Gold Rate on 9 July: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी में जबरदस्त तेजी, जानिए क्या हो गया भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने-चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में गुरुवार को उछाल दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में 232 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। इस उछाल से दिल्ली में सोने का भाव गुरुवार को 50,184 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में यह उछाल वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते दर्ज किया गया है। इससे पहले पिछले सत्र में बुधवार को सोना 49,952 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के हाजिर भाव में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को चांदी की कीमत में 1275 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से चांदी की कीमत 52,930 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में बुधवार को चांदी 51,655 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने की चिंताओं के चलते सोने के सेफ हैवन के रूप में मजबूत होने के कारण इसमें तेजी देखी जा रही है।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो गुरुवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.03 फीसद या 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1820.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 5.26 डॉलर की बढ़त के साथ 1814.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी की बात करें, तो इसका वायदा भाव कॉमेक्स पर गुरुवार शाम 1.04 फीसद या 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 19.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.45 फीसद या 0.27 डॉलर की बढ़त के साथ 18.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: SBI Special FD सीनियर सिटीजंस के लिए यहां मिल रहा अधिक ब्याज, 30 सितंबर तक उठाएं लाभ

chat bot
आपका साथी