Gold Rate on 10 July: सोने के भाव में आई तेजी, चांदी में गिरावट, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

Gold Rate on 10 Julyसोने के भाव में शुक्रवार को मात्र 8 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आया है। इस तेजी से दिल्ली में सोने का भाव 49959 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 05:55 PM (IST)
Gold Rate on 10 July: सोने के भाव में आई तेजी, चांदी में गिरावट, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें
Gold Rate on 10 July: सोने के भाव में आई तेजी, चांदी में गिरावट, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

नई दिल्ली, पीटीआइ/बिजनेस डेस्क। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के हाजिर भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में शुक्रवार को मात्र 8 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से दिल्ली में सोने का भाव 49,959 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने के भाव में यह मामूली तेजी वैश्विक बाजारों में उछाल के चलते दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले सत्र में गुरुवार को सोना 49,951 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने से इतर चांदी के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी के भाव में 352 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 52,364 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को चांदी 52,716 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो शुक्रवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.56 फीसद या 10.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1813.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 5.32 डॉलर की बढ़त के साथ 1808.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी की बात करें, तो इसका वायदा भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार शाम 0.17 डॉलर की बढ़त के साथ 19.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.65 फीसद या 0.12 डॉलर की बढ़त के साथ 18.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Yes Bank ने FPO के लिए 12 रुपये प्रति शेयर तय की आधार दर, न्यूनतम 1,000 शेयरों के लिए लगा सकेंगे बोली

chat bot
आपका साथी