Gold Price Today: सोने के हाजिर भाव में तेजी, चांदी में आई गिरावट, जानिए कीमतें

Gold Price Today घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 275 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी की कीमत 66253 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 06:17 PM (IST)
Gold Price Today: सोने के हाजिर भाव में तेजी, चांदी में आई गिरावट, जानिए कीमतें
प्रतीकात्मक तस्वीर ( P C : Pixabay )

नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने की घरेलू हाजिर कीमत में शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने में 97 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। इस बढ़त से सोने की कीमत 46,257 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में गिरावट के चलते सोने के भाव में यह तेजी देखने को मिली। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 46,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

इससे इतर घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 275 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी की कीमत 66,253 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 66,528 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में भी रुपये में गिरावट के चलते 97 रुपये की तेजी दर्ज की गई। भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यूएस डॉर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.75 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना गिरावट के साथ 1745 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 25.15 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर ट्रेड करती दिखाई दी। पटेल ने कहा कि डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में मुनाफावसूली का असर देखने को मिला।

घरेलू वायदा बाजार की बात करें, तो सोने की कीमतों में यहां गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार शाम 0.40 फीसद या 188 रुपये की गिरावट के साथ 46,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच अगस्त, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.38 फीसद या 179 रुपये की गिरावट के साथ 46890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार शाम गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुक्रवार शाम पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.79 फीसद या 531 रुपये की गिरावट के साथ 66,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.82 फीसद या 562 रुपये की गिरावट के साथ 67,956 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

chat bot
आपका साथी