Gold Price on 28 Sept: सोने के भाव में गिरावट, चांदी की कीमत भी टूटी, जानिए क्या रह गए हैं रेट

Gold Price Today सोने एवं चांदी के हाजिर भाव में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने के दाम में 54 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:30 AM (IST)
Gold Price on 28 Sept: सोने के भाव में गिरावट, चांदी की कीमत भी टूटी, जानिए क्या रह गए हैं रेट
सोने एवं चांदी के हाजिर भाव में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने एवं चांदी के हाजिर भाव में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने के दाम में 54 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे हाजिर बाजार में सोने का भाव 45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में राष्ट्रीय राजधानी में सोने का दाम 45,134 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। विश्लेषकों के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख की वजह से सोने के दाम में यह गिरावट देखने को मिली।

चांदी की कीमत भी टूटी

हाजिर बाजार में चांदी की कीमत में 573 रुपये प्रति किलोग्राम की टूट दर्ज की गई। इससे शहर में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 58,961 रुपये पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 59,534 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमत

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव गिरावट के साथ 1,743 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं, चांदी की कीमत 22.37 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ''यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़ोत्तरी से सोने के कीमतों पर दबाव देखने को मिला।''

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, ''डॉलर में मजबूती और यूएस ट्रेजरी यील्ड्स में भारी वृद्धि से सोने के दाम में नरमी देखे को मिली।''

वायदा बाजार में सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 05:31 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 284 रुपये यानी 0.62 फीसद की गिरावट के साथ 45,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 46,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का रेट 316 रुपये यानी 0.58 फीसद की गिरावट के साथ 45,843 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसी तरह फरवरी, 2022 अनुबंध वाले सोने का भाव 257 रुपये यानी 0.55 फीसद की गिरावट के साथ 46,055 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत शाम 05:35 बजे 915 रुपये यानी 1.51 फीसद की टूट के साथ 59,719 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इसी तरह मार्च, 2022 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 872 रुपये यानी 1.42 फीसद की गिरावट के साथ 60,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

chat bot
आपका साथी