Gold Price Today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में दर्ज की गई गिरावट, जानिए भाव

Gold Price Today एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार दिसंबर 2020 के सोने की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 10:18 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 04:35 PM (IST)
Gold Price Today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में दर्ज की गई गिरावट, जानिए भाव
Gold Price Today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में दर्ज की गई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी के भाव में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, सोने के वायदा भाव में भी शुक्रवार सुबह गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार दिसंबर 2020 की सोने की वायदा कीमत गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी। यह शुक्रवार सुबह 0.23 फीसद या 114 रुपये की गिरावट के साथ 49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वैश्विक स्तर पर भी सोने की वायदा कीमत में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है।

चांदी की घरेलू वायदा कीमतों की बात करें, तो एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 0.59 फीसद या 309 रुपये की गिरावट के साथ 52,301 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों ही कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

जानिए क्या होता है वायदा भाव

पीली धातु यानी सोने का कारोबार दो तरह से होता है। एक वायदा बाजार में और दूसरा हाजिर बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर होता है। वायदा कारोबार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से खरीदा और बेचा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य की कीमतों में सौदे होते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु की कीमत में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने का वायदा भाव गिरावट और हाजिर भाव बढ़त के साथ ट्रेंड करता दिखा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.10 फीसद या 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,798.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार सुबह 0.08 फीसद या 1.47 डॉलर की बढ़त के साथ 1,798.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह चांदी के वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.68 फीसद या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 19.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.43 फीसद या 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 19.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

chat bot
आपका साथी