Gold Price Today: सोने के वायदा भाव में दिखी गिरावट, चांदी में तेजी, जानिए क्या हैं कीमतें

Gold Price Today पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर एमसीएक्स पर 30 रुपये की गिरावट के साथ 49008 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:58 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 12:19 PM (IST)
Gold Price Today: सोने के वायदा भाव में दिखी गिरावट, चांदी में तेजी, जानिए क्या हैं कीमतें
Gold Price Today: सोने के वायदा भाव में दिखी गिरावट, चांदी में तेजी, जानिए क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर MCX पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 17 रुपये की गिरावट के साथ 48,861 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर MCX पर 30 रुपये की गिरावट के साथ 49,008 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। गौरतलब है कि घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 50,184 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वहीं, चांदी के घरेलू वायदा भाव में शुक्रवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 0.28 फीसद या 144 रुपये की बढ़त के साथ 51,235 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को चांदी की घरेलू हाजिर कीमत 52,930 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

क्या होता है वायदा बाजार?

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वैश्विक वायदा कीमत 0.16 फीसद या 2.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,806.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, सोने की वैश्विक हाजिर कीमत शुक्रवार सुबह 0.12 फीसद या 2.08 डॉलर की गिरावट के साथ 1,801.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

वहीं, शुक्रवार सुबह चांदी का वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.46 फीसद या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 19.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.15 फीसद या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 18.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

chat bot
आपका साथी