Gold Price on 17 Sept: सोने के दाम में भारी गिरावट, चांदी भी हुई बहुत सस्ती

शुक्रवार को सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबार में सोना 46337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1762 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 22.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

By NiteshEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:21 PM (IST)
Gold Price on 17 Sept: सोने के दाम में भारी गिरावट, चांदी भी हुई बहुत सस्ती
शुक्रवार को सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, पीटीआइ। शुक्रवार को सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 1,130 रुपये की गिरावट के साथ 45,207 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में सोना 46,337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 708 रुपये की गिरावट के साथ 60,183 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 60,891 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,762 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 22.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'अमेरिका के मजबूत खुदरा बिक्री आंकड़ों के बाद पांच सप्ताह के निचले स्तर पर आने के बाद शुक्रवार को सोने में कुछ गिरावट आई।'

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, 'डॉलर में मजबूती और सकारात्मक अमेरिकी आर्थिक डेटा के बावजूद सोने की कीमतों में मामूली सुधार देखा गया, हालांकि यह (पिछले) सत्र में बनाए गए एक महीने के निचले स्तर के आसपास बना हुआ है।'

सोने की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 05:53 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 11 रुपये यानी 0.02 फीसद कम होकर 46065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 05:54 बजे दिसंबर 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 78 रुपये यानी 0.13 फीसद बढ़कर 61155 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

BSE Sensex शुक्रवार को 125 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 59,737 के उच्च स्तर तक चला गया था। अंत में यह 125.27 अंक यानी 0.21 फीसद की गिरावट के साथ 59,015.89 अंक पर बंद हुआ। Nifty 44.35 अंक यानी 0.25 फीसद फिसलकर 17,585.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 17,792.95 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था।

chat bot
आपका साथी