Gold Imports में अप्रैल महीने में आई करीब 100 फीसद की गिरावट, जानिए वैश्विक बाजार में सोने का भाव

Gold Price Todayसोने का वैश्विक हाजिर भाव सोमवार शाम 0.37 फीसद या 6.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1728.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 07:20 PM (IST)
Gold Imports में अप्रैल महीने में आई करीब 100 फीसद की गिरावट, जानिए वैश्विक बाजार में सोने का भाव
Gold Imports में अप्रैल महीने में आई करीब 100 फीसद की गिरावट, जानिए वैश्विक बाजार में सोने का भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ/बिजनेस डेस्क। देश का स्वर्ण आयात लगातार घट रहा है। अप्रैल महीने में लगातार पांचवे महीने देश के स्वर्ण आयात में गिरावट आई है। कोरोना वायरस प्रकोप और लॉकडाउन के चलते अप्रैल महीने में तो स्वर्ण आयात में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल महीने में देश का स्वर्ण आयात करीब 100 फीसद गिरकर 28.3 लाख डॉलर रहा है। वहीं, एक साल पहले की समान अवधि में देश का स्वर्ण आयात 39.7 अरब डॉलर था। हालांकि, स्वर्ण आयात के घटने से देश का व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली है।

भारत का व्यापार घाटा अप्रैल 2020 में 6.8 अरब डॉलर रहा है। यह एक साल पहले की समान अवधि में 15.33 अरब डॉलर रहा था। यहां बता दें कि हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण आयातक देश है, लेकिन पिछले दिसंबर से ही लगातार देश के स्वर्ण आयात में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, ज्वैलरी और रत्नों के निर्यात में अप्रैल महीने में 98.47 फीसद की गिरावट आई है। यह अप्रैल महीने में 3.6 करोड़ डॉलर का रहा है।

सोने के अंतर्राष्ट्रीय भाव की बात करें, तो इसमें सोमवार को गिरावट देखी गई है। सोने का वैश्विक वायदा भाव सोमवार शाम कॉमेक्स पर 0.51 फीसद या 8.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1744.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव सोमवार शाम 0.37 फीसद या 6.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1728.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक हाजिर और वैश्विक वायदा कीमतों में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोमवार शाम 1.43 फीसद या 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 17.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव सोमवार शाम 0.58 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 17.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। सोमवार को ईद होने के चलते घरेलू वायदा बाजार बंद रहा है।

यह भी पढ़ें: डाक विभाग कर रहा Shahi Lichi और Zardalu Mango की होम डिलीवरी, ऐसे करें ऑर्डर

यह भी पढ़ें: इन बैंकों ने सीनियर सिटीजंस के लिए लॉन्च की है स्पेशल एफडी स्कीम्स, जानिए क्या हैं ब्याज दरें

chat bot
आपका साथी