Gold Futures Price: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या चल रहा है भाव

Gold Futures Price MCX पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 1.66 फीसद या 723 रुपये की गिरावट के साथ 42771 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 10:42 AM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 10:01 PM (IST)
Gold Futures Price: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या चल रहा है भाव
Gold Futures Price: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या चल रहा है भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोने के वायदा भाव में बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 0.74 फीसद या 333 रुपये की गिरावट के साथ 44,748 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह 0.64 फीसद 291 रुपये की गिरावट के साथ 44,939 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने के वैश्विक हाजिर भाव में बुधवार सुबह तेजी देखी गई है।

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 1.66 फीसद या 723 रुपये की गिरावट के साथ 42,771 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। क्रूड ऑयल में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह 20 अप्रैल 2020 के क्रूड ऑयल का वायदा भाव 6.98 फीसद या 144 रुपये की गिरावट के साथ 1920 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो बुधवार सुबह सोने की हाजिर कीमत में तेजी देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 0.18 फीसद या 2.91 डॉलर की बढ़त के साथ 1,650.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का हाजिर भाव बुधवार सुबह 0.18 फीसद या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 15.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

यहां आपको बता दें कि है कि लॉकडाउन के चलते देश में सोने का हाजिर बाजार बुधवार को भी बंद रहेगा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है।

chat bot
आपका साथी